Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में शीतलहर का असर, कई जिलों में तापमान सामान्य से नीचे
    झारखंड

    झारखंड में शीतलहर का असर, कई जिलों में तापमान सामान्य से नीचे

    Team JoharBy Team JoharDecember 12, 2025Updated:December 12, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के पश्चिमी और मध्यवर्ती क्षेत्रों समेत कई जिलों में इन दिनों शीतलहर का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। अगले 24 घंटों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, इसके बाद आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

    रांची में तापमान में गिरावट

    मौसम केंद्र के मुताबिक, रांची के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटों में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, राज्य में सबसे कम दृश्यता देवघर में रही, जहाँ विजिबिलिटी केवल 500 मीटर मापी गई।

    अगले चार दिनों का पूर्वानुमान

    शुक्रवार सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होने की उम्मीद है। अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद चार दिनों तक तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर जा सकता है।

    रांची में अभी नहीं मिलेगी राहत

    रांची के लोगों को फिलहाल ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। शहर के अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर रहेगा। मौसम विभाग ने रांची का अधिकतम तापमान करीब 23.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

    Also Read : डीसी के आदेश पर जिला टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, घुटाम खदान से 720 टन अवैध कोयला बरामद

    Cold wave grips Jharkhand temperatures below normal in many districts कई जिलों में तापमान सामान्य से नीचे झारखंड में छाई शीतलहर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार में टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, घुटाम खदान से 720 टन अवैध कोयला जब्त
    Next Article कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    टाटा मोटर्स कर्मचारी को तलाक के बाद पत्नी को देने होंगे 20 लाख रुपये, झारखंड हाईकोर्ट ने तय किया गुजारा भत्ता जमशेदपुर की महिला को एकमुश्त मिलेगी स्थायी गुजारा भत्ते की राशि, 12 महीने में चार किस्तों में भुगतान का आदेश

    October 9, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव इंपैक्टः लातेहार पुलिस का आदिवासी महिला के साथ अत्याचार मामला, अनुसूचित जनजाति आयोग लेने जा रहा स्वतः संज्ञान

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : लातेहार में कोयला ब्लॉक के विरोध में NH-22 जाम, ग्रामसभा के फैसले की अनदेखी का आरोप

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    यौन उत्पीड़न मामले में JNU की कार्रवाई, प्रोफेसर-सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम हुए बर्खास्त

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेसा कानून से मजबूत होंगी ग्रामसभाएं, अधिकारों के साथ जिम्मेदारियां निभाना भी जरूरी : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 9, 2026
    Latest Posts

    टाटा मोटर्स कर्मचारी को तलाक के बाद पत्नी को देने होंगे 20 लाख रुपये, झारखंड हाईकोर्ट ने तय किया गुजारा भत्ता जमशेदपुर की महिला को एकमुश्त मिलेगी स्थायी गुजारा भत्ते की राशि, 12 महीने में चार किस्तों में भुगतान का आदेश

    October 9, 2026

    जोहार लाइव इंपैक्टः लातेहार पुलिस का आदिवासी महिला के साथ अत्याचार मामला, अनुसूचित जनजाति आयोग लेने जा रहा स्वतः संज्ञान

    October 9, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026

    झारखंड : लातेहार में कोयला ब्लॉक के विरोध में NH-22 जाम, ग्रामसभा के फैसले की अनदेखी का आरोप

    October 9, 2026

    यौन उत्पीड़न मामले में JNU की कार्रवाई, प्रोफेसर-सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम हुए बर्खास्त

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.