Ranchi : झारखंड में एसीबी (Anti Corruption Bureau) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर गणेश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गणेश सिंह पहले झारखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता के एनजीओ से जुड़े प्रभारी रह चुके हैं।
जानकारी के अनुसार एसीबी के एडीजी ने उनके खिलाफ निलंबन का आदेश जारी किया है। हाल ही में उनका तबादला हजारीबाग स्थित एसीबी कार्यालय में किया गया था, लेकिन उन्होंने वहां ज्वॉइन नहीं किया। इसी लापरवाही को आधार बनाकर यह कार्रवाई की गई है।
एसीबी ने नवंबर महीने में ही गणेश सिंह के खिलाफ इंटेलिजेंस रिपोर्ट दर्ज की थी। रिपोर्ट में उनके ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की पुष्टि हुई थी। अब इसी आधार पर एसीबी इस मामले में प्रारंभिक जांच शुरू करने जा रही है।
Also Read : हेमंत सरकार झारखंडी युवाओं और स्थानीय समुदायों के हितों के लिए प्रतिबद्ध : विनोद पांडेय
Also Read : आयुष्मान योजना के तहत थैलेसीमिया मरीजों के इलाज के लिए सरकार वहन करेगी 14 लाख रुपये : इरफान अंसारी
Also Read : रामगढ़ कॉलेज 11 शर्तें पूरी करे तो मिलेगा विश्वविद्यालय का दर्जा : सुदिव्य सोनू
Also Read : गौतम अडाणी IIT(ISM) में बोले- भारत को अपना विकास मार्ग स्वयं तय करना होगा
Also Read : छात्रों की आवाज: स्कॉलरशिप नहीं मिली तो करेंगे आंदोलन


