Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jul, 2025 ♦ 9:30 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»छठ पूजा के लिए तालाब, नदी और डैम आने पर सरकार ने लगाई रोक, संक्रमण के खतरे का अंदेशा
    झारखंड

    छठ पूजा के लिए तालाब, नदी और डैम आने पर सरकार ने लगाई रोक, संक्रमण के खतरे का अंदेशा

    Team JoharBy Team JoharNovember 16, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड में सार्वजनिक तालाब, नदी, डैम या जलाशयों में लोक आस्था के महापर्व छठ के आयोजन पर रोक लगा दी गई है। मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की ओर से इस बाबत आदेश जारी किया गया है। सरकार का मानना है कि छठ घाट पर दो गज की दूरी सुनिश्चित कराना मुश्किल होगा। आशंका इस बात को लेकर भी जताई गई है कि सार्वजनिक स्तर पर तालाब, नदी या जलाशयों में पूजा के दौरान कोविड-19 के संक्रमण का खतरा हो सकता है। इसी वजह से झारखंड में अब तक स्विमिंग पूल नहीं खोलने दिया गया है।

    सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार, इस साल किसी भी छठ घाट पर किसी तरह कर सर्वजनिक स्टॉल नहीं लगाया जा सकेगा। कोई भी सामाजिक संगठन छठ घाट के आसपास किसी तरह की बैरिकेडिंग, लाइटिंग की व्यवस्था नहीं कर सकेगा। छठ घाट पर आतिशबाजी पर भी रोक रहेगी। लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान सार्वजनिक स्थल पर किसी तरह का म्यूजिकल कार्यक्रम नहीं किया जा सकेगा। सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि झारखंड में को संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आ रही है, ऐसा इसलिए हो पाया है कि मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स की तरफ से मिली छूट के बावजूद कई मामलों में सरकार ने सावधानी के साथ कदम बढ़ाया है।

    लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान अस्ताचलगामी और उदीयमान भास्कर को अर्घ्य दिया जाता है। इस दौरान श्रद्धालु पानी में डुबकी लगाते हैं और उसके बाद शाम और सुबह का अर्घ्य अर्पित करते हैं। ऐसी स्थिति में कोविड-19 के संक्रमण का खतरा हो सकता है। सरकार के इस आदेश से साफ हो गया है कि इस साल श्रद्धालुओं को अपने घर पर ही छठ पूजा करनी होगी।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, लोकतंत्र की विशेषता और आधारशिला है फ्री प्रेस
    Next Article बिहार : गया में माआवोदियों ने सामुदायिक भवन उड़ाया

    Related Posts

    झारखंड

    माओवादी 20 जुलाई से 3 अगस्त तक झारखंड में करेंगे स्मृति सभा, 3 को बंद का ऐलान

    July 20, 2025
    झारखंड

    झारखंड में अगले 4-5 दिनों तक झमाझम बारिश के साथ आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट

    July 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क पर कुर्सी लगा रिंकू खान कर रहा था रीलबाजी, पुलिस ने सिखाया बढ़िया सबक

    July 20, 2025
    Latest Posts

    बेखौफ अपराधियों का तांडव, चावल कारोबारी को मा’री गो’ली, हालत नाजुक

    July 20, 2025

    माओवादी 20 जुलाई से 3 अगस्त तक झारखंड में करेंगे स्मृति सभा, 3 को बंद का ऐलान

    July 20, 2025

    भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स मुकाबला रद्द, शिखर धवन बोले- ‘देश सबसे पहले’

    July 20, 2025

    मॉनसून सत्र 2025 से पहले आज सर्वदलीय बैठक, कल से शुरू होगा सेशन

    July 20, 2025

    झारखंड में अगले 4-5 दिनों तक झमाझम बारिश के साथ आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट

    July 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.