Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चक्रधरपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : दो पशु तस्कर गिरफ्तार, सात भैंसें बरामद
    झारखंड

    चक्रधरपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : दो पशु तस्कर गिरफ्तार, सात भैंसें बरामद

    Team JoharBy Team JoharDecember 4, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी के एक नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है। टोकलो रोड स्थित इलाके में की गई विशेष छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो पशु तस्करों को हिरासत में लिया। इनके पास से एक मालवाहक पिकअप वाहन और उस पर लदी सात भैंसें (छोटा काड़ा) भी बरामद की गईं। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

    एसडीपीओ शिवम प्रकाश ने गुरुवार को पुलिस निरीक्षण भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी जानकारी साझा की। उनके साथ चक्रधरपुर थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर भैंसों को गैर कानूनी तरीके से दूसरे राज्य ले जाने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर टीम गठित कर इलाके में नाकेबंदी की गई। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका गया, जिसमें बिना दस्तावेज के सात भैंसें लदी पाई गईं।

    पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपितों ने पशु तस्करी में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली। बताया जा रहा है कि तस्कर पशुओं को ओडिशा और बंगाल की ओर ले जाने की तैयारी में थे। फिलहाल भैंसों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है और पशु चिकित्सक द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। पुलिस के अनुसार तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    चक्रधरपुर पुलिस ने हाल के दिनों में पशु तस्करी पर नकेल कसते हुए कई अभियानों में सफलता पाई है, जिससे इलाके में ऐसे अवैध धंधों पर रोक लगाने में मदद मिली है।

    Also Read : अगर इरादे नेक हों तो हर चीज बेहतर होती है : सीएम हेमंत सोरेन

    Major police action in Chakradharpur: Two cattle smugglers arrested seven buffaloes recovered चक्रधरपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : दो पशु तस्कर गिरफ्तार दो गिरफ्तार पशु तस्करी रैकेट का खुलासा सात भैंसें बरामद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअगर इरादे नेक हों तो हर चीज बेहतर होती है : सीएम हेमंत सोरेन
    Next Article धनबाद में जहरीली गैस का कहर, दो महिलाओं की मौ’त, इलाके में दहशत

    Related Posts

    क्राइम

    JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के घर पहुंची सीआईडी, विदेश दौरों की फंडिंग को लेकर जांच तेज

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची: भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पत्थर चले, मीडियाकर्मी का सिर फूटा

    July 23, 2026
    क्राइम

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    Latest Posts

    JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के घर पहुंची सीआईडी, विदेश दौरों की फंडिंग को लेकर जांच तेज

    July 23, 2026

    रांची: भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पत्थर चले, मीडियाकर्मी का सिर फूटा

    July 23, 2026

    Assam Flood: अब तक 41 की मौत, 18 सौ गांव में 9 लाख ज्यादा लोग प्रभावित

    July 23, 2026

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.