Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सिमडेगा पर्यटन को नई उड़ान : होटल संचालकों को डीसी ने दिये स्पष्ट निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    सिमडेगा पर्यटन को नई उड़ान : होटल संचालकों को डीसी ने दिये स्पष्ट निर्देश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सिमडेगा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Simdega : सिमडेगा में पर्यटन को बढ़ावा देने और आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के मकसद से डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में सभी होटल संचालकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में हाल ही में कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित राजकीय रामरेखा महोत्सव का जिक्र किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक शामिल हुए थे। डीसी कंटन सिंह ने होटल मालिकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे जिले के पर्यटन स्थलों के अनुसार आवासीय सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, सुरक्षा, उचित व्यवहार और उचित दरों पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करना हर होटल की प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही होटल में पर्यटकों के लिए स्वच्छ कमरे, साफ पेयजल, हाइजीनिक भोजन और सुचारु व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

    बैठक में जिले के पर्यटन स्थलों के विकास, स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने और सिमडेगा को पर्यटन मानचित्र पर पहचान दिलाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। प्रशासन का मानना है कि होटल उद्योग के सहयोग से जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी और आने वाले पर्यटक यहां बार-बार आने के इच्छुक होंगे।

    इस अवसर पर अपर समाहर्ता ज्ञानेन्द्र, नजारत उप समाहर्ता सह सदर बीडीओ समीर रेनियर खालखो, शिक्षा अधीक्षक दीपक राम सहित जिले के सभी होटल संचालक और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    बैठक के समापन पर उपायुक्त ने होटल संचालकों से आग्रह किया कि वे पर्यटकों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित अनुभव प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास करें, ताकि सिमडेगा को पर्यटन के क्षेत्र में एक प्रमुख स्थल के रूप में विकसित किया जा सके।

    Also Read : सड़क सुरक्षा अभियान : 88 वाहनों पर कार्रवाई, 1.35 लाख रुपये जुर्माना

    Simdega tourism gets a new lease of life: DC issues clear instructions to hotel operators सिमडेगा पर्यटन को नई उड़ान : होटल संचालकों को डीसी ने दिये स्पष्ट निर्देश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसड़क चौड़ीकरण : घरों के तोड़े जाने पर जदयू ने किया विरोध प्रदर्शन
    Next Article सारंडा जंगल में तैनात सीआरपीएफ जवान की तबीयत बिगड़ने से मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर में मलेरिया से मौत के बाद सरकार अलर्ट, सभी जिलों के डीसी को मिले कड़े निर्देश

    July 1, 2026
    Latest Posts

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026

    जमशेदपुर में मलेरिया से मौत के बाद सरकार अलर्ट, सभी जिलों के डीसी को मिले कड़े निर्देश

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.