Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»खुले दुकान से 12 लाख के रत्न पार, सीसीटीवी में चोर कैद
    जोहार ब्रेकिंग

    खुले दुकान से 12 लाख के रत्न पार, सीसीटीवी में चोर कैद

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkNovember 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रत्न
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ी चोरी की वारदात हुई। चौक बाजार के बाटा चौक में स्थित जेम्स हाउस नामक दुकान से एक युवक लाखों के रत्न चोरी कर फरार हो गया। घटना उस समय हुई जब दुकान मालिक थोड़ी देर के लिए बाहर गए थे और कर्मचारी भी पास की दुकान से सामान लेने गया था। इस बीच चोर मौके का फायदा उठाते हुए अंदर घुसा और पेटी का ताला तोड़ दिया। दुकान मालिक के अनुसार चोर पुखराज, नीलम, पन्ना सहित कई कीमती रत्न ले गया, जिनकी कीमत करीब 10 से 12 लाख रुपये बताई जा रही है। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में युवक का चेहरा और उसकी हरकतें साफ दिखाई दे रही हैं।

    दिनदहाड़े हुई इस चोरी से चौक बाजार के व्यापारियों में गुस्सा है। व्यापारियों का कहना है कि इलाके में पुलिस की गश्त कम होने की वजह से अपराधी बेखौफ हो गए हैं। बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों में यह बाजार में तीसरी चोरी है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। सूचना मिलते ही जुगसलाई पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां मौजूद व्यापारियों ने विरोध जताया। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। उधर व्यापारी संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर चोरी की घटनाओं पर रोक नहीं लगी और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

    Also Read : ट्रैक मेंटेनरों की मौ’त पर फूटा यूनियन का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

    12 lakh worth of gems stolen from an open shop thief caught on CCTV खुले दुकान से 12 लाख के रत्न पार सीसीटीवी में चोर कैद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमेदिनीनगर में फेज टू जलापूर्ति लटका, गर्मी में फिर प्यासे रहेंगे शहरवासी
    Next Article बाबूलाल मरांडी और एलबी सिंह कनेक्शन पर झामुमो ने ईडी को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर में मलेरिया से मौत के बाद सरकार अलर्ट, सभी जिलों के डीसी को मिले कड़े निर्देश

    July 1, 2026
    Latest Posts

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026

    जमशेदपुर में मलेरिया से मौत के बाद सरकार अलर्ट, सभी जिलों के डीसी को मिले कड़े निर्देश

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.