Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अंतर-जिला चोर गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार, भारी मात्रा में सरकारी सामान बरामद
    झारखंड

    अंतर-जिला चोर गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार, भारी मात्रा में सरकारी सामान बरामद

    Team JoharBy Team JoharNovember 29, 2025Updated:November 29, 2025No Comments2 Mins Read13
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Godda : गोड्डा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक अंतर-जिला चोर गिरोह को पकड़ा और उनके कब्जे से चोरी किए गए भारी मात्रा में सरकारी सामान बरामद किए हैं।

    SP के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत महागामा, मुफ्फसिल, बलबड्डा, मेहरमा और पथरगामा थाना क्षेत्रों की पुलिस ने मिलकर एक छापामारी दल का गठन किया। तकनीकी और साक्ष्यों के आधार पर मिली सूचना के अनुसार, महागामा के ग्राम दियाजोरी में कुछ अपराधी चोरी का सामान छुपा कर रखे हुए थे।

    गठित दल ने सिकंदर अंसारी और शौकत अंसारी के घरों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने चोरी किए गए सरकारी सामान के साथ ही सिकंदर अंसारी के घर से एक अवैध देशी कट्टा भी बरामद किया। पूछताछ में दोनों अपराधियों ने अपने अपराध स्वीकार किए और उनकी निशानदेही पर चार अन्य आरोपियों अशफाक अंसारी, एनामूल अंसारी, बिनय कुमार जायसवाल और गोपाल यादव को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से अवैध देशी कट्टा, 08 mm की तीन गोलियां, टैब (HP), थीन क्लाइड (Acer), मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस, हेडफोन, नेटवर्किंग वायर, प्रिंटर केबल, लोहे के सबल, आरी ब्लेड, स्कॉर्पियो और मारुति जेटा कार, बैट्री, इन्वर्टर, LED टीवी, बायोमेट्रिक थंब मशीन, CPU और मोटर स्टार्टर सहित कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक और सरकारी सामान बरामद किये है।

    गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। अब बयान के आधार पर और तथ्यों की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ बलबड्डा, महागामा, मेहरमा, मुफ्फसिल और पथरगामा थाना क्षेत्रों में दर्ज विभिन्न मामले में चोरी और हथियार रखने की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

     

    Police busted an inter-district gang of thieves six arrested
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर की जेलों को मिली तीन नई एंबुलेंस, आपात स्थिति में मिलेगी तुरंत राहत
    Next Article ट्रैक मेंटेनरों की मौ’त पर फूटा यूनियन का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.