Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 May, 2026 ♦ 1:00 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»ट्रेन के आगे कूद वृद्ध ने दे दी जान, सुसा’इड नोट में लिखा…
    झारखंड

    ट्रेन के आगे कूद वृद्ध ने दे दी जान, सुसा’इड नोट में लिखा…

    Team JoharBy Team JoharNovember 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वृद्ध
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक वृद्ध व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान विनय कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो पेयजल विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और कटकमदाग थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

    विनय कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के पटना जिले के पुनाडीह गांव के रहने वाले थे। वे पिछले कई वर्षों से हजारीबाग के कनहरी में पत्नी, बहू और बेटे के साथ रह रहे थे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वे पिछले 5-6 वर्षों से मानसिक अस्वस्थता से पीड़ित थे और उनका इलाज भी चल रहा था। हालांकि, हाल के दिनों में उनकी तबीयत सामान्य लग रही थी और वे अपनी नियमित दिनचर्या का पालन कर रहे थे।

    शुक्रवार सुबह विनय कुमार सिंह घर से बाल और दाढ़ी बनवाने की बात कहकर निकले थे। परिवार को इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि वे ऐसा कदम उठा लेंगे। पुलिस ने शव की तलाशी ली, जिसमें उनके पास से कुछ नगदी और एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में विनय कुमार सिंह ने लिखा है कि वे अपनी इच्छा से खुदकुशी कर रहे हैं और इस कदम के लिए परिवार से माफी मांगी है। उन्होंने परिवार के सदस्यों के मोबाइल नंबर भी लिखे थे, ताकि उन्हें सूचना दी जा सके।

    घटना की सूचना मिलते ही कटकमदाग पुलिस और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की और पोस्टमॉर्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने इस प्रक्रिया में सहयोग के लिए मुक्तिधाम सेवा संस्थान के नीरज कुमार को भी बुलाया। नीरज कुमार ने बताया कि उन्हें कटकमदाग थाने से सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर सहयोग किया।

    Also Read : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक की सीएम सोरेन से मुलाकात, विकास कार्यों पर चर्चा

    An old man committed suicide by jumping in front of a train; he wrote in his suicide note... ट्रेन के आगे कूद वृद्ध ने दे दी जान सुसाइड नोट में लिखा...
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविधायक पूर्णिमा दास ने सीएम सोरेन से की मुलाकात
    Next Article अदाणी फाउंडेशन के जॉब फेयर से चमकी किस्मत : गोंदुलपारा के युवक को मिली नौकरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड-बंगाल में ईडी जांच की अब एक कमान, मनी ट्रेल पर कसेगा शिकंजा

    May 8, 2026
    कोर्ट की खबरें

    हजारीबाग नाबालिग हत्याकांड : हाईकोर्ट में पेश हुई एफएसएल और डेथ रिव्यू रिपोर्ट

    May 8, 2026
    गढ़वा

    गढ़वा सदर अस्पताल की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, तैनात किये 9 नए होमगार्ड जवान

    May 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड-बंगाल में ईडी जांच की अब एक कमान, मनी ट्रेल पर कसेगा शिकंजा

    May 8, 2026

    हजारीबाग नाबालिग हत्याकांड : हाईकोर्ट में पेश हुई एफएसएल और डेथ रिव्यू रिपोर्ट

    May 8, 2026

    गढ़वा सदर अस्पताल की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, तैनात किये 9 नए होमगार्ड जवान

    May 8, 2026

    खूंटी में पहली बार चला ‘ऑपरेशन सतर्क’, पुलिस ने खंगाली 55 बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था

    May 8, 2026

    उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक केस में बड़ा फैसला, 168 आरोपियों को मिली जमानत

    May 8, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.