Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 12:17 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सरना आदिवासी धर्म कोड का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित, विपक्ष की मांग पर (/) चिन्ह हटा
    झारखंड

    सरना आदिवासी धर्म कोड का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित, विपक्ष की मांग पर (/) चिन्ह हटा

    Team JoharBy Team JoharNovember 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। 2021 के जनगणना प्रपत्र में सरना आदिवासियों के लिए अलग धर्म कोड के प्रस्ताव पर झारखंड विधानसभा ने विशेष सत्र में ध्वनिमत से मुहर लगा दी। इससे पहले सदन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड एक आदिवासी बहुल प्रदेश है और यहां की बड़ी आबादी सरना धर्म को मानती है। पिछले कई वर्षों से धार्मिक अस्तित्व की रक्षा के लिए जनगणना कोड में सरना धर्मावलंबियों को शामिल करने की मांग को लेकर संघर्ष हो रहा है। इधर समय के साथ आदिवासियों की जनसंख्या में लगातार कमी हो रही है।उन्होंने बताया कि 1931 से 2011 के बीच पिछले 8 दशकों में आदिवासी जनसंख्या का प्रतिशत 38.03 से घटकर 26.03 प्रतिशत हो गया है। 1871 से 1951 तक की जनगणना में आदिवासियों का अलग धर्म कोड था लेकिन साल 1962 के जनगणना प्रपत्र से इसे हटा दिया गया, जबकि 2011 की जनगणना में देश के 21 राज्य में रहने वाले लगभग 50 लाख आदिवासियों ने जनगणना प्रपत्र के अन्य कॉलम में सरना धर्म लिखा। लिहाजा, आदिवासी /सरना धर्म कोड का प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा जाना चाहिए।

    भाजपा के वरिष्ठ नेता नीलकंठ सिंह मुंडा ने सीएम के प्रस्ताव पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा आदिवासियों के हित की बात करती रही है लेकिन प्रस्ताव में आदिवासी/सरना धर्म कोड में जो (/) डाला गया है, उससे कई तरह की शंका पैदा हो रही है। अगर इस निशान को हटा दिया जाता है तो भाजपा इस प्रस्ताव का समर्थन करेगी।उन्होंने 1961 में आदिवासियों का धर्म कोड जनसंख्या प्रपत्र से हटाए जाने पर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की मंशा पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि 2013 में भाजपा सांसद सुदर्शन भगत ने भी इस मामले को लोकसभा में उठाया था। इस पर कांग्रेस की तरफ से कहा गया था कि यह संभव नहीं है जबकि उस वक्त अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव थे। नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि पर इस मसले पर रामेश्वर उरांव ने कुछ नहीं किया. नीलकंठ सिंह मुंडा ने इस बात पर भी आपत्ति जताई कि देवड़ी मंदिर में पहन पूजा करते हैं लेकिन इस मंदिर का सरकार ने अधिग्रहण कर लिया है। इससे पहानो का हक मारा जा रहा है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या, परिवार में मातम
    Next Article रौशनी के पर्व दीपावली को मनायें अपने घरों में अपनों के साथः उपायुक्त

    Related Posts

    झारखंड

    भारी बारिश से बालूमाथ में बाढ़ जैसे हालात, खड़ा ट्रक बह गया

    June 19, 2025
    झारखंड

    लगातार बारिश से दामोदर-भैरवी नदी उफान पर, प्रशासन ने दी चेतावनी

    June 19, 2025
    झारखंड

    JSSC माध्यमिक आचार्य भर्ती परीक्षा 2025 की आवेदन तारीख में बदलाव

    June 19, 2025
    Latest Posts

    भारी बारिश से बालूमाथ में बाढ़ जैसे हालात, खड़ा ट्रक बह गया

    June 19, 2025

    चलती ऑटो में लगी आ’ग, एक महिला की मौ’त, कई जख्मी

    June 19, 2025

    लगातार बारिश से दामोदर-भैरवी नदी उफान पर, प्रशासन ने दी चेतावनी

    June 19, 2025

    JSSC माध्यमिक आचार्य भर्ती परीक्षा 2025 की आवेदन तारीख में बदलाव

    June 19, 2025

    टंडवा में चुन्द्रु धाम नदी में आई बाढ़, शिव मंदिर का शिवालय पूरी तरह डूबा

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.