Deoghar : देवघर जिले में बुढ़ाई मेले के लिए मुंडन कराने जा रहे यात्रियों से भरा टेम्पू गुरुवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टेम्पू में आठ लोग सवार थे। बेंगाबाद टोल प्लाजा के पास नवाषार में अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान महुआर निवासी 58 वर्षीय रामचंद्र पासी की मौत हो गई।
अन्य घायलों में कासीटांड़ के 59 वर्षीय लट्टू महतो, 40 वर्षीय दुलारी देवी, 45 वर्षीय रधिया देवी और 35 वर्षीय टिंकू यादव शामिल हैं। इनमें रधिया देवी की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद लोगों ने क्षेत्र में अनियंत्रित और तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी है।
Also Read : WPL 2026 मेगा ऑक्शन आज, खिलाड़ियों की किस्मत होगी तय

Also Read : शेयर बाजार में तेजी, निफ्टी और सेंसेक्स ने बनाए नए रिकॉर्ड
Also Read : 28 नवंबर को मोरहाबादी में नियुक्ति पत्र वितरण, ट्रैफिक में रहेगा खास बदलाव
Also Read : हॉन्गकॉन्ग में भीषण आ’ग, 44 की मौ’त और 279 घायल
Also Read : IND vs SA ODI : रांची वनडे के सभी टिकट सेल-आउट, JSCA ने बंद किए काउंटर

