Chaibasa : झारखंड के चाईबासा जिले के मझगांव प्रखंड के पड़सा पंचायत के डाबुसाई गांव में बीती रात हाथियों ने जोरदार उत्पात मचाया। करीब 25 हाथियों का झुंड सिलफोड़ी जंगल की ओर से गांव में घुस आया और कई घरों व फसलों को नुकसान पहुंचाया।
हाथियों ने देवराज चातार, सीमा चातार और श्री चातार के घरों को तोड़ दिया। देवराज चातार की करीब पांच एकड़ में खड़ी धान की फसल को भी रौंदकर बर्बाद कर दिया। इसके अलावा किसानों के खलिहान में रखी लगभग 30 बोरी धान भी हाथियों ने नष्ट कर दी।
घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के डर से वे पूरी रात जागते रहे और अपने परिवारों की सुरक्षा करते रहे। खेतों में जाना भी जोखिम भरा हो गया है।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची। अधिकारियों ने नुकसान का जायजा लिया और पीड़ितों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। विभाग ने कहा कि हाथियों को जंगल की ओर वापस भेजने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
Also Read : देशभर में आज मनाया जा रहा संविधान दिवस, जानिए क्यों है यह दिन खास
Also Read : झारखंड में 27 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, 8°C तक हो जायेगा पारा
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 26 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

