Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Nov, 2025 ♦ 2:32 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. नागेंद्र सिंह का निधन, शहर में शोक की लहर
    जमशेदपुर

    प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. नागेंद्र सिंह का निधन, शहर में शोक की लहर

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चिकित्सक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के लोकप्रिय और अनुभवी चिकित्सक, जनता के डॉक्टर के रूप में मशहूर डॉ. नागेंद्र सिंह का निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से उन्हें सांस लेने में गंभीर दिक्कत थी और न्यूमोनिया की बात सामने आई थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ गई।

    15 हजार से अधिक मरीजों को निश्शुल्क इलाज की सुविधा

    डॉ. नागेंद्र सिंह को समाज सेवा और मानवीय दृष्टिकोण के लिए जाना जाता था। अपने करियर में उन्होंने 15 हजार से अधिक मरीजों का निश्शुल्क इलाज किया। वे झारखंड की आदिवासी सबर समुदाय के पांच गांवों को गोद लेकर वहां के लोगों की स्वास्थ्य जरूरतों का खुद ध्यान रखते थे। जरूरत पड़ने पर वे मरीजों को दवा उपलब्ध कराते और उन्हें घर तक छोड़ने की व्यवस्था भी करते थे। उनकी इसी सेवा भावना को देखते हुए झारखंड सरकार ने दो बार उनका नाम पद्मश्री के लिए केंद्र सरकार को भेजा।

    गंगा देवी स्मृति शिविर में गरीबों को मिलता था मुफ्त इलाज

    वे अपनी मां गंगा देवी की स्मृति में हर साल स्वास्थ्य शिविर आयोजित करते थे। इन शिविरों में गरीब मरीजों को नि:शुल्क सर्जिकल और अन्य चिकित्सा सेवाएं दी जाती थीं। इस पहल ने वर्षों तक हजारों जरूरतमंदों को राहत पहुंचाई और आज भी समाज में प्रेरणा का स्रोत मानी जाती है।

    परिवार में भी चिकित्सा क्षेत्र में हैं सदस्य

    डॉ. नागेंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्री और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। उनकी पुत्री स्वयं डॉक्टर हैं और उनका पुत्र एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। हाल ही में उनकी बेटी का विवाह एमजीएम मेडिकल कालेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एसी अखौरी के पुत्र से हुआ था।

    आइएमए ने जताया गहरा शोक

    उनके निधन पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए), जमशेदपुर ने गहरी संवेदना व्यक्त की। आइएमए अध्यक्ष डॉ. जीसी माझी, सचिव डॉ. सौरभ चौधरी और कई वरिष्ठ चिकित्सकों ने कहा कि डॉ. नागेंद्र सिंह का जाना चिकित्सा जगत की बड़ी क्षति है।

    समाज में हमेशा याद रखी जाएगी उनकी सेवा

    डॉ. नागेंद्र सिंह का निधन सिर्फ चिकित्सा जगत के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए दुखद है। उनकी निस्वार्थ सेवा, करुणा और समर्पण ने अनगिनत जीवनों को छुआ। वे हमेशा एक ऐसे चिकित्सक के रूप में याद किए जाएंगे, जिन्होंने पेशे से पहले मानवता को प्राथमिकता दी।

    Also Read : पटना के कदमकुंआ में बाइक सवारों ने की गो’लीबारी, पुलिस जांच में जुटी

    Famous doctor Dr. Nagendra Singh passes away wave of mourning in the city प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. नागेंद्र सिंह का निधन शहर में शोक की लहर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना के कदमकुंआ में बाइक सवारों ने की गो’लीबारी, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article राम मंदिर शिखर पर पीएम मोदी ने किया धर्म ध्वजारोहण

    Related Posts

    जामताड़ा

    SIR-BLO वाले बयान पर स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने दिया स्पष्टिकरण

    November 25, 2025
    जमशेदपुर

    चोरी की शिकायत करने वाला ही गिरफ्तार… जानें क्यों

    November 25, 2025
    झारखंड

    धुर्वा से आगे बढ़ेगा स्मार्ट सिटी का दायरा, HEC की 500 एकड़ जमीन ट्रांसफर करने की तैयारी में सरकार

    November 25, 2025
    Latest Posts

    सम्राट चौधरी को पुलिस मुख्यालय में मिला गार्ड ऑफ ऑनर, गृह मंत्री के रूप में संभाली कमान

    November 25, 2025

    बिहार विधानसभा सत्र 1 से 5 दिसंबर तक, नए विधायकों का शपथ ग्रहण से होगी शुरुआत

    November 25, 2025

    ड्राई आइज पर बढ़ती चिंता : डिजिटल स्क्रीन बढ़ा रही है खतरा

    November 25, 2025

    TN MRB भर्ती 2025: असिस्टेंट सर्जन के 1100 पदों पर आवेदन शुरू

    November 25, 2025

    SIR-BLO वाले बयान पर स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने दिया स्पष्टिकरण

    November 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.