Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सिमडेगा और गुमला में हाथियों का कहर, धारा 163 लागू
    झारखंड

    सिमडेगा और गुमला में हाथियों का कहर, धारा 163 लागू

    Team JoharBy Team JoharNovember 22, 2025No Comments2 Mins Read21
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Simdega : सिमडेगा और गुमला जिलों में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। सिमडेगा में 22 हाथियों का एक बड़ा झुंड पहुंच गया है। धान कटाई का समय होने के कारण किसान खेतों में काम कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है।

    शनिवार को इसी झुंड से अलग होकर एक हाथी सिमडेगा के जोराम पावर ग्रिड के पास एनएच-143 पर आ गया। हाथी कई घंटों तक सड़क पर खड़ा रहा और पेड़ों की डालियाँ-पत्ते खाता रहा। उसकी वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीर व स्कूली छात्र फंस गए।

    उधर गुमला जिले के भरनो प्रखंड में 18 जंगली हाथियों के लगातार विचरण के कारण प्रशासन ने मोरगांव, मलगो, सुपा और सुकुरहुटू क्षेत्रों में धारा 163 (पहले की धारा 144) लागू कर दी है। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि लोग हाथियों को देखने के लिए भीड़ लगा रहे थे, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया था।

    शुक्रवार को एक जंगली हाथी ने एक वृद्ध व्यक्ति को कुचलकर मार डाला था। किसी और दुर्घटना को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्ती बरती है। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। डीएफओ बेलाल अहमद ने कहा कि मृतक ललकु उरांव के परिवार को तत्काल 10,000 रुपये की सहायता दी गई है और प्रक्रिया पूरी होते ही पूरा मुआवजा भी दिया जाएगा।

    Elephants wreak havoc in Simdega and Gumla Section 163 implemented
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार बोर्ड 2025: मैट्रिक और इंटर के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी, 27 नवंबर तक कर सकेंगे सुधार
    Next Article बिहार के इस जिले की मुख्य सड़कों को स्टेट हाईवे में अपग्रेड करने की प्रक्रिया शुरू

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.