Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 1:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन को 15 अगस्त को मिलेगा वीर चक्र
    जोहार ब्रेकिंग

    वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन को 15 अगस्त को मिलेगा वीर चक्र

    Team JoharBy Team JoharAugust 14, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jojarlive desk
    नई दिल्ली: पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के बालाकोट में की गई आतंकी कैंपों पर एयरस्ट्राइक के बाद उपजे तनाव के दौरान भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन ने पाकिस्तानी एफ-16 विमान को गिरा दिया था। कमांडर अभिनंदन वर्तमान को स्वतंत्रता दिवस के दिन (15 अगस्त) वीर चक्र से नवाजा जाएगा। उल्लेखनीय है कि वीर चक्र युद्धकाल में बहादुरी के लिए दिया जाने वाला तीसरा सबसे बड़ा सैन्य सम्मान है। पहले नंबर पर परमवीर चक्र और दूसरे पर महावीर चक्र हैं।
    अभिनंदन के साथ ही वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर मिंटी अग्रवाल को युद्धसेवा मैडल से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह मैडल 27 फरवरी को भारत और पाकिस्तान की वायुसेना के बीच डॉग फाइट के बेहतरीन तरीके से फ्लाइट कंट्रोलर का कार्य करने के लिए दिया जा रहा है।
    गौरतलब है कि पुलवामा में पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा किए गए आतंकी हमले का जवाब देने के लिए भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी। इसके तहत जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर इजराइल में बने स्पाइस 2000 बम बरसाए गए थे, जिसमें करीब 300 आतंकी मारे गए थे। 14 फरवरी पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए फिदायीन हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे।
    एयर स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने अगले ही दिन यानी 27 फरवरी को कुछ एफ-16 विमानों को कश्मीर में भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए भेजा था। लेकिन भारतीय वायुसेना की मुस्तैदी से उसके नापाक मंसूबे ध्वस्त हो गए। भारत के मिग-21 बाइसन और मिराज 2000 लड़ाकू विमानों ने उन्हें खदेड़ दिया था।
    मिग-21 के पायलट अभिनंदन ने डॉग फाइट में पाकिस्तान के एक एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। इस दौरान भारतीय विमान भी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में जा गिरा था और अभिनंदन को बंदी बना लिया गया था। इसके बाद भारत ने कूटनीतिक तरीके से एक मार्च को उन्हें छुड़ा लिया था।

    #latest hindi news #National News #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइंस्पेक्टर को राष्ट्रपति का उत्कृष्ट सेवा पदक, 4 को वीरता व 19 को सराहनीय सेवा पदक से नवाजा गया
    Next Article डीसीपी विक्रम कपूर सुसाइड केसः एसएचओ सहित दो लोग हिरासत में

    Related Posts

    झारखंड

    PM मोदी और CM हेमंत ने दी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई

    June 19, 2025
    देश

    पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

    June 19, 2025
    देश

    ऑपरेशन सिंधु: भारत ने ईरान से 110 छात्रों को सुरक्षित निकाला

    June 19, 2025
    Latest Posts

    फल्गु नदी में आई अचानक बाढ़, 12 खानाबदोश फंसे, स्थानीय लोगों और SDRF ने बचाया

    June 19, 2025

    आशियाना वुडलैंड में घुसा पानी, नाव से लोगों का किया जा रहा रेस्क्यू

    June 19, 2025

    PM मोदी और CM हेमंत ने दी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई

    June 19, 2025

    पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

    June 19, 2025

    ऑपरेशन सिंधु: भारत ने ईरान से 110 छात्रों को सुरक्षित निकाला

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.