Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Nov, 2025 ♦ 8:40 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»BREAKING : झारखंड में स्वास्थ्य कर्मियों का मानदेय दोगुना
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : झारखंड में स्वास्थ्य कर्मियों का मानदेय दोगुना

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurNovember 19, 2025Updated:November 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड सरकार ने जमीनी स्तर पर काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को बड़ी राहत दी है। सहिया, सहिया साथी, प्रखंड प्रशिक्षक दल (BTT) और राज्य प्रशिक्षक दल (STT) के मानदेय में भारी बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने कहा कि यह कदम उन टीमों के सम्मान का प्रतीक है, जो गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाती हैं।

    मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वास्थ्य प्रहरी कार्यक्रम के लिए अतिरिक्त राशि स्वीकृत की गई है। इसका सीधा लाभ राज्यभर के हजारों फील्ड कर्मियों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की उदासीनता के बावजूद राज्य सरकार अपने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मजबूती से खड़ी है।

    डॉ. अंसारी ने कहा कि सहिया बहनें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। वे गर्भवती महिलाओं से लेकर बच्चों के टीकाकरण, पोषण और स्वास्थ्य जागरूकता तक हर स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सहियाओं से अपील की कि मरीजों को बेवजह निजी अस्पतालों में न भेजें और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दें।

    मानदेय बढ़ोतरी का पूरा विवरण

    1. सहिया (ग्रामीण और शहरी)

    • पहले मानदेय: 2000 रुपये प्रति माह (NHM)
    • अब राज्य सरकार से अतिरिक्त: 2000 रुपये प्रति माह
    • कुल प्रोत्साहन: दोगुना
    • कुल लाभार्थी: ग्रामीण 39,964 | शहरी 3,000
    • अतिरिक्त व्यय: 10311.36 लाख रुपये

    2. सहिया साथी

    • पहले: 375 रुपये प्रति माह
    • अब: 50 रुपये प्रति दिन
    • लाभार्थी: ग्रामीण 2295 | शहरी 125
    • अतिरिक्त व्यय: 348.42 लाख रुपये

    3. प्रखंड प्रशिक्षक दल (BTT)

    • पहले: 650 रुपये प्रति माह
    • अब: 80 रुपये प्रति दिन
    • लाभार्थी: ग्रामीण 388 | शहरी 44 | FP 194 | RKSK 73
    • अतिरिक्त व्यय: 161.05 लाख रुपये

    4. राज्य प्रशिक्षक दल (STT)

    • पहले: 850 रुपये प्रति माह
    • अब: 100 रुपये प्रति दिन
    • कुल सदस्य: 48
    • अतिरिक्त व्यय: 13.82 लाख रुपये

    कुल अतिरिक्त व्यय: 10834.65 लाख रुपये

    स्वास्थ्य कर्मियों में उत्साह

    घोषणा के बाद पूरे प्रदेश में सहिया, सहिया साथी, BTT और STT सदस्यों में खुशी की लहर है। कई स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि यह बढ़ोतरी उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत है और इससे काम के प्रति उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

    Also Read : सारंडा से नक्सलियों का सफाया बहुत जल्द : डीजीपी तदाशा मिश्रा

    BREAKING : झारखंड में स्वास्थ्य कर्मियों का मानदेय दोगुना BREAKING: Honorarium of health workers doubled in Jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसारंडा से नक्सलियों का सफाया बहुत जल्द : डीजीपी
    Next Article बोकारो के युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित करे बीएसएल : डीसी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” को लेकर निगम की तैयारी पूरी, हर वार्ड में लगेगा शिविर

    November 19, 2025
    चतरा

    आईजी का सख्त निर्देश- किसी भी हालत में न हो अफीम की खेती

    November 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    IITF 2025 में झारखंड की हरित पहचान मजबूत, सिसल और जूट उत्पादों ने खींचा ध्यान

    November 19, 2025
    Latest Posts

    “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” को लेकर निगम की तैयारी पूरी, हर वार्ड में लगेगा शिविर

    November 19, 2025

    आईजी का सख्त निर्देश- किसी भी हालत में न हो अफीम की खेती

    November 19, 2025

    IITF 2025 में झारखंड की हरित पहचान मजबूत, सिसल और जूट उत्पादों ने खींचा ध्यान

    November 19, 2025

    सूचना अधिकार पर सीसीएल का बड़ा प्रशिक्षण सत्र, 88 प्रतिभागी हुए लाभान्वित

    November 19, 2025

    बोकारो के युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित करे बीएसएल : डीसी

    November 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.