Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Nov, 2025 ♦ 9:11 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»“ऐसे आयोजन बढ़ाते हैं उत्साह और जिलेवार सहयोग” : IG सुनील भास्कर
    झारखंड

    “ऐसे आयोजन बढ़ाते हैं उत्साह और जिलेवार सहयोग” : IG सुनील भास्कर

    Sneha KumariBy Sneha KumariNovember 13, 2025Updated:November 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आयोजन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : तीन दिवसीय उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का गुरुवार को हजारीबाग पुलिस केंद्र में भव्य समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में हजारीबाग ने 23 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया, जबकि रामगढ़ दूसरे और गिरिडीह तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, चतरा और गिरिडीह के पुलिसकर्मियों ने फुटबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स में अपनी प्रतिभा दिखाई।

    समापन समारोह में मुख्य अतिथि उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र बोकारो के पुलिस महानिरीक्षक सुनील भास्कर रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल पुलिसकर्मियों में जोश और टीम भावना बढ़ाते हैं, बल्कि विभिन्न जिलों के बीच आपसी तालमेल और सहयोग को भी मजबूत करते हैं।

    समारोह में हजारीबाग के DC शशि प्रकाश सिंह, SP अंजनी अंजन, रामगढ़ के SP  अजय कुमार, कोडरमा के SP अनुदीप सिंह, चतरा के SP सुमित कुमार अग्रवाल, गिरिडीह के SP  विमल कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रूबी सिंह ने किया।

    तीन दिनों तक चले इस आयोजन ने पुलिसकर्मियों में नई ऊर्जा और एकता का संचार किया और पूरे प्रक्षेत्र में उत्साह और सौहार्द का माहौल कायम किया।

     

    Also Read : गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और अनुराग गुप्ता गठजोड़ की जांच NIA से कराने की मांग : बाबूलाल मरांडी

    “Such events increase enthusiasm and district-wide cooperation”: IG Sunil Bhaskar “ऐसे आयोजन बढ़ाते हैं उत्साह और जिलेवार सहयोग” : IG सुनील भास्कर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगैंगस्टर सुजीत सिन्हा और अनुराग गुप्ता गठजोड़ की जांच NIA से कराने की मांग : बाबूलाल मरांडी
    Next Article जन्म–मृत्यु निबंधन में आई तेजी, रांची नगर निगम की नई पहल से बढ़ी रफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    जन्म–मृत्यु निबंधन में आई तेजी, रांची नगर निगम की नई पहल से बढ़ी रफ्तार

    November 13, 2025
    झारखंड

    गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और अनुराग गुप्ता गठजोड़ की जांच NIA से कराने की मांग : बाबूलाल मरांडी

    November 13, 2025
    झारखंड

    पाकुड़ के समाजसेवी लुत्फल हक शामिल हुए दमक बिजनेस मीट, रणवीर कपूर और आलिया भट्ट रहे मुख्य अतिथि

    November 13, 2025
    Latest Posts

    जन्म–मृत्यु निबंधन में आई तेजी, रांची नगर निगम की नई पहल से बढ़ी रफ्तार

    November 13, 2025

    “ऐसे आयोजन बढ़ाते हैं उत्साह और जिलेवार सहयोग” : IG सुनील भास्कर

    November 13, 2025

    गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और अनुराग गुप्ता गठजोड़ की जांच NIA से कराने की मांग : बाबूलाल मरांडी

    November 13, 2025

    पाकुड़ के समाजसेवी लुत्फल हक शामिल हुए दमक बिजनेस मीट, रणवीर कपूर और आलिया भट्ट रहे मुख्य अतिथि

    November 13, 2025

    कैबिनेट सेक्रेटेरिएट में 250 पदों पर भर्ती, ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू

    November 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.