Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Nov, 2025 ♦ 4:11 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में पंचायत जनप्रतिनिधियों का राजभवन के सामने दिया धरना
    झारखंड

    झारखंड में पंचायत जनप्रतिनिधियों का राजभवन के सामने दिया धरना

    Sneha KumariBy Sneha KumariNovember 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जनप्रतिनिधि
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधि संघ ने गुरुवार को अपनी आठ मांगों को लेकर राजभवन के सामने जोरदार धरना दिया। इस आंदोलन में राज्यभर से सैकड़ों मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, प्रमुख, उप-प्रमुख, वार्ड सदस्य और जिला परिषद प्रतिनिधि शामिल हुए।

    जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार पंचायत व्यवस्था की अनदेखी कर रही है। तीन साल बीत जाने के बावजूद पंचायतों को 15वें वित्त आयोग और राज्य वित्त आयोग की राशि नहीं दी गई है। राज्य गठन के 25 साल बाद भी गांवों को सशक्त नहीं बनाया गया। सत्ता में आने से पहले सभी दल पंचायत सशक्तिकरण की बातें करते हैं, लेकिन सत्ता मिलने के बाद वादों को भूल जाते हैं।

    संघ ने सरकार से आग्रह किया कि पंचायतों को उनकी हक़ की राशि तुरंत दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि आकस्मिक निधन की स्थिति में जनप्रतिनिधियों को मुआवजा मिलना चाहिए। इसके अलावा, पंचायत प्रतिनिधियों को बिहार और केरल की तरह मासिक मानदेय मिलना चाहिए। टाइड और अनटाइड फंड को आवश्यकता अनुसार खर्च करने और चेक द्वारा भुगतान करने का अधिकार पंचायतों को दिया जाना चाहिए। संघ ने जोर देकर कहा कि त्रिस्तरीय पंचायतों की वित्तीय शक्तियों को बहाल करना भी जरूरी है।

    संघ ने चेतावनी दी कि जब तक सरकार इन मांगों को पूरा नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा। अगर जल्दी मांगें नहीं मानी गईं, तो राज्यव्यापी आंदोलन होगा और पंचायतों का कामकाज ठप हो जाएगा।

    झारखंड में पंचायत जनप्रतिनिधियों का राजभवन के सामने दिया धरना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमतगणना से पहले JDU कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर, लिखा- “टाइगर अभी जिंदा है”
    Next Article भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट कल, ईडन गार्डन्स में सुरक्षा कड़ी

    Related Posts

    चाईबासा

    साइकिल रैली में शामिल हुए डीसी चंदन कुमार, एकता और सहभागिता का दिया संदेश

    November 13, 2025
    झारखंड

    झारखंड नामकरण को लेकर लालू की भूमिका को इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज किया जाना चाहिए : कैलाश यादव

    November 13, 2025
    झारखंड

    “नो योर टूरिस्ट पैलेस” साइकिल रैली: रांची से लतरातु और उलिहातू तक यात्रा

    November 13, 2025
    Latest Posts

    साइकिल रैली में शामिल हुए डीसी चंदन कुमार, एकता और सहभागिता का दिया संदेश

    November 13, 2025

    झारखंड नामकरण को लेकर लालू की भूमिका को इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज किया जाना चाहिए : कैलाश यादव

    November 13, 2025

    “नो योर टूरिस्ट पैलेस” साइकिल रैली: रांची से लतरातु और उलिहातू तक यात्रा

    November 13, 2025

    PMCH इमरजेंसी वार्ड के गेट पर हंगामा, गार्ड और मरीज के परिजनों में मारपीट

    November 13, 2025

    हवाई यात्रा के दौरान इन कपड़ों से करें परहेज, वरना हो सकती है परेशानी

    November 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.