Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»कपड़ा गोदाम में भीषण आ’ग, 30 लाख से अधिक का नुकसान
    बिहार

    कपड़ा गोदाम में भीषण आ’ग, 30 लाख से अधिक का नुकसान

    Team JoharBy Team JoharNovember 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कपड़ा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : शहर के सुतापट्टी इलाके में बीती देर रात एक कपड़ा गोदाम में भीषण आग लग गई। आग श्यामा मंदिर के पीछे ढांढरिया एंड कंपनी के गोदाम में लगी, जिसने देखते ही देखते पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और इलाके में अफरातफरी मच गई।

    रात 10:30 बजे के बाद लगी आग

    गोदाम के मालिक नितिन ढांढरिया रात करीब 10:30 बजे गोदाम बंद कर निकल चुके थे। थोड़ी देर बाद उन्हें सूचना मिली कि तीसरी मंजिल से आग की लपटें उठ रही हैं। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और तुरंत नगर थाना पुलिस व अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। करीब एक दर्जन दमकल गाड़ियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में 30 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर खाक हो गई है।

    संकरी गलियों में दमकल की जद्दोजहद

    सुतापट्टी कपड़ा मंडी की गलियां बहुत संकरी हैं, जिससे दमकल टीम को आग बुझाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां गोदाम तक सीधे नहीं पहुंच सकीं, इसलिए पाइपों को कई मकानों और छतों के ऊपर से ले जाना पड़ा। शुरू में तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग फैलने पर अतिरिक्त वाहन बुलाने पड़े।

    40 फीट तक उठीं लपटें

    चंद मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें 30 से 40 फीट ऊंची उठने लगीं। एहतियात के तौर पर आसपास के घरों और दुकानों को खाली कराया गया, ताकि कोई जनहानि न हो। मौके पर नगर डीएसपी सुरेश कुमार, नगर थाना पुलिस और स्थानीय वार्ड पार्षद केपी पप्पू मौजूद रहे।

    शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

    प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह बिजली के शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। गोदाम में बड़ी मात्रा में रेडीमेड कपड़े, सूट, शर्ट-पैंट और डिजाइनर फैब्रिक रखे हुए थे, जिससे आग तेजी से फैल गई। गोदाम मालिक नितिन ढांढरिया ने बताया कि यह उनके लिए बहुत बड़ी क्षति है। नुकसान का सही अनुमान आग पूरी तरह बुझने के बाद ही लगाया जा सकेगा।

    फायर सेफ्टी ऑडिट की मांग

    सुतापट्टी इलाका मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों का प्रमुख थोक कपड़ा बाजार है। इस घटना के बाद व्यापारियों में सुरक्षा व्यवस्था और फायर सेफ्टी को लेकर गहरी चिंता है। स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से फायर सेफ्टी ऑडिट कराने की मांग की है। रात भर अग्निशमन विभाग, नगर पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद रहीं और आग की कूलिंग प्रक्रिया जारी रही।

    Also Read : सोनपुर मेला का आज शुभारंभ, देश-विदेश से आएंगे श्रद्धालु और पर्यटक

    30 लाख से अधिक का नुकसान loss of more than Rs 30 lakh Massive fire in textile warehouse कपड़ा गोदाम में भीषण आग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसोनपुर मेला का आज शुभारंभ, देश-विदेश से आएंगे श्रद्धालु और पर्यटक
    Next Article दिल्ली में वायु गुणवत्ता गंभीर, कई इलाकों में धुंध और प्रदूषण बढ़ा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    चर्चित बिल्डर निशित केशरी के घर में चो’री का प्रयास, चली गो’ली, बॉडीगार्ड घा’यल

    July 9, 2026

    BREAKING : रांची ACB टीम की देर रात बड़ी कार्रवाई, बुढ़मू सीओ सचिदानंद समेत तीन को दबोचा !

    July 9, 2026

    गद्दारी से विष पीने तकः इंडिया गठबंधन में समीक्षा की धमकी की उम्र क्या है? 

    July 9, 2026

    बोकारो वन भूमि घोटाला मामले में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी शैलेश कुमार सिंह को CID ने पटना से दबोचा

    July 8, 2026

    लोहार के घर छापा मा’रते ही क्यों चौंक गयी भुरकुंडा पुलिस?

    July 8, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.