Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Nov, 2025 ♦ 7:29 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»“वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने पर पाकुड़ रेलवे मैदान में हुआ भव्य कार्यक्रम
    झारखंड

    “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने पर पाकुड़ रेलवे मैदान में हुआ भव्य कार्यक्रम

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 7, 2025Updated:November 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वंदे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Pakur : भारत माता की जय और “वंदे मातरम” के जयघोष से शुक्रवार को पाकुड़ रेलवे मैदान गूंज उठा। पूर्व रेलवे, हावड़ा मंडल की ओर से राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य स्मरणोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    इस अवसर पर हावड़ा मंडल के रेल प्रबंधक (डीआरएम) विशाल कपूर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ सहायक मंडल रेल प्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, छात्र और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक “वंदे मातरम” गायन से हुई और पूरा मैदान देशभक्ति के रंग में रंग गया।

    मुख्य अतिथि विशाल कपूर ने कहा कि “भारतीय रेल और वंदे मातरम दोनों का इतिहास करीब 150 वर्षों पुराना है। आज़ादी की लड़ाई में रेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और आज भी रेलवे कर्मचारी उसी भावना से देश की सेवा कर रहे हैं।”

    उन्होंने बताया कि पाकुड़ रेलवे स्टेशन का एक्सीलेटर पावर ट्रिप की समस्या के कारण फिलहाल बंद है, लेकिन राज्य सरकार के सहयोग से जल्द इसे फिर से शुरू किया जाएगा। स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए कई योजनाओं पर काम चल रहा है।

    कार्यक्रम के अंत में सामूहिक राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। उपस्थित लोगों ने कहा कि 150 वर्ष पहले रचा गया “वंदे मातरम” आज भी हर भारतीय के दिल में देशप्रेम की भावना जगाता है।

    Also Read : कटरीना कैफ और विक्की कौशल बने मम्मी-पापा, पोस्ट कर किया खुशी का इजहार

    A grand programme was organised at Pakur Railway Ground to mark the completion of 150 years of “Vande Mataram”. वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकटरीना कैफ और विक्की कौशल बने मम्मी-पापा, पोस्ट कर किया खुशी का इजहार
    Next Article अहमदाबाद AI हादसा में केंद्र और DGCA से जवाब तलब, SC ने पायलट के पिता से कहा- बेटा दोषी नहीं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रंगदारी नहीं दी तो किया घर के बाहर बम धमाका, दो अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

    November 7, 2025
    चाईबासा

    सारंडा में पुलिस की बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद

    November 7, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, IG बोले- फिट पुलिस ही दे सकती बेहतर सेवा

    November 7, 2025
    Latest Posts

    रंगदारी नहीं दी तो किया घर के बाहर बम धमाका, दो अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

    November 7, 2025

    सारंडा में पुलिस की बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद

    November 7, 2025

    रांची में पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, IG बोले- फिट पुलिस ही दे सकती बेहतर सेवा

    November 7, 2025

    घाटशिला उपचुनाव में आजाद समाज पार्टी का झामुमो को समर्थन

    November 7, 2025

    जियो की 5G तकनीक से ‘मेड इन इंडिया’ की वैश्विक पहचान बढ़ेगी : जेफरीज़ रिपोर्ट

    November 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.