Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Nov, 2025 ♦ 12:13 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोडरमा»कोडरमा में खेतों में घुसा हाथियों का झुंड, फसल किया तहस-नहस
    कोडरमा

    कोडरमा में खेतों में घुसा हाथियों का झुंड, फसल किया तहस-नहस

    Sneha KumariBy Sneha KumariNovember 3, 2025Updated:November 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोडरमा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma :  कोडरमा जिले के जयनगर प्रखंड के घूरमुंडा गांव में हाथियों के झुंड ने किसानों की तैयार धान की फसल को बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों का यह झुंड श्मशान घाट के रास्ते तरिया के खेतों तक पहुंचा और थोड़ी ही देर में पूरी फसल रौंद दी।

    किसानों ने बम-पटाखे और मशाल जलाकर हाथियों को भगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी महीनों की मेहनत खत्म हो चुकी थी। इससे पहले मोंथा चक्रवात की भारी बारिश ने भी धान की फसलों को नुकसान पहुंचाया था, जिससे किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ी।

    स्थानीय लोग बता रहे हैं कि यह झुंड कई दिनों से इलाके में आतंक मचा रहा है। शनिवार देर रात भी हाथियों ने गड़गी रेलवे फाटक को तोड़ दिया था। बार-बार हमलों से ग्रामीण भयभीत हैं और कई किसान अब रात में अपने खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं।

    वन विभाग की टीम घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि हाथियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और फिलहाल उन्हें बराकर नदी पार खदेड़ दिया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों या झुंड को देखते ही वन विभाग को सूचना दें और उनसे दूरी बनाए रखें।

    वन विभाग ने यह भी कहा कि फसल के नुकसान की भरपाई की जाएगी। रेंजर रविन्द्र कुमार ने बताया कि प्रभावित किसान आवेदन देकर नुकसान का आकलन करवा सकते हैं। इसके बाद संबंधित अंचल कार्यालय के माध्यम से मुआवजा दिया जाएगा।

     

    कोडरमा में हाथियों ने खेतों में घुसकर धान की फसल की बर्बाद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघर में फं’दे पर लटकी मिली युवक की ला’श, पुलिस जुटी जांच में
    Next Article गिरिडीह से रांची जा रही बस का अचानक टूटा शीशा, फिर…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले : सिंचाई, सड़क, आवास और खेल क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

    November 3, 2025
    जमशेदपुर

    “आदिवासी-मूलवासी की सरकार है, व्यापारियों की नहीं”, घाटशिला में गरजे सीएम हेमंत सोरेन

    November 3, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    TSPC और नीरज साहू गैंग के नाम पर लेवी मांगने वाले चार धराये, SP क्या बता गये… देखें

    November 3, 2025
    Latest Posts

    हेमंत कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले : सिंचाई, सड़क, आवास और खेल क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

    November 3, 2025

    “आदिवासी-मूलवासी की सरकार है, व्यापारियों की नहीं”, घाटशिला में गरजे सीएम हेमंत सोरेन

    November 3, 2025

    TSPC और नीरज साहू गैंग के नाम पर लेवी मांगने वाले चार धराये, SP क्या बता गये… देखें

    November 3, 2025

    निगम की जमीन पर चल रहा था बूचड़खाना, अब चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

    November 3, 2025

    रनिया थाना प्रभारी पर हमला मामला : दो नामजद सहित 40 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

    November 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.