Ranchi : झारखंड में गुरुवार को रांची, जमशेदपुर, खूंटी और लोहरदगा समेत कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। बारिश इतनी तेज थी कि लगा जैसे एक बार फिर बरसात का मौसम लौट आया हो। सुबह से लेकर रात तक हुई लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। रांची में ठंडी हवाओं के साथ कश्मीर जैसी ठंड महसूस की गई। रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री रहा, जबकि अन्य जिलों का तापमान करीब 27 डिग्री तक पहुंचा।
मोंथा तूफान का असर जारी
रांची मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान मोंथा का असर 1 नवंबर तक राज्यभर में रहेगा। इस दौरान रांची, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़ और धनबाद में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने बताया कि 2 नवंबर से मौसम में सुधार की उम्मीद है।
जानें शुक्रवार को प्रमुख शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान (अधिकतम/न्यूनतम) | AQI | 
| रांची | 26 / 21 | 98 | 
| जमशेदपुर | 30 / 22 | 107 | 
| धनबाद | 27 / 22 | 94 | 
| बोकारो | 28 / 22 | 90 | 
आम लोगों के लिए परेशानी
अचानक बदले मौसम ने लोगों की दिनचर्या पर असर डाला है। लगातार बारिश के कारण कई सड़कों पर पानी भर गया। ऑफिस और स्कूल जाने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। कई जगह यात्रियों को बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Also Read : सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया नमन
Also Read : Pratibimb App व Dial-1930 की समीक्षा आज, इन जिलों के SSP-SP को निर्देश
Also Read : भारत ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

 

