Chaibasa : चाईबासा में नो एंट्री व्यवस्था को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव करने के आरोप में 16 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में 6 महिलाएं और 10 पुरुष शामिल हैं। चाईबासा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो के बयान पर मुफस्सिल थाना में 74 नामजद और 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि 27 अक्टूबर को प्रदर्शनकारियों ने परिवहन मंत्री दीपक बिरूवा के आवास का अनिश्चितकालीन घेराव करने की कोशिश की और इस दौरान पुलिस पर पथराव किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शहर में नो एंट्री व्यवस्था से लोगों को बहुत परेशानी हो रही है और उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग रहा है। इस कारण उन्होंने लगातार विरोध प्रदर्शन किए। इस मामले में आदिवासी हो समाज और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के नेतृत्व में बुधवार को उपयुक्त चंदन कुमार के साथ उपायुक्त से बैठक की गई। बैठक में आंदोलनकारियों ने 24 घंटे के भीतर बिना शर्त सभी गिरफ्तार लोगों को रिहा करने और नो एंट्री व्यवस्था लागू करने की मांग की।
Also Read : श्रेयस अय्यर की चोट के बाद पहली सोशल मीडिया पोस्ट…जानें क्या


