Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमशेदपुर पुलिस ने रंगदारी गिरोह का सरगना किया गिरफ्तार
    झारखंड

    जमशेदपुर पुलिस ने रंगदारी गिरोह का सरगना किया गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharOctober 30, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह में टाटा स्टील के खाली क्वार्टर (के-2/74) में हुई मुठभेड़ के बाद फरार आरोपी आकाश सिंह उर्फ लालू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आकाश को सीतारामडेरा स्लैग रोड पर घेराबंदी कर पकड़ा गया।

    पुलिस पूछताछ में आकाश ने स्वीकार किया कि वह घायल साथी रवि महानंद उर्फ गोपला के साथ मिलकर शहर के कई व्यवसायियों से रंगदारी वसूलने और फायरिंग जैसी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल था। रवि वर्तमान में एमजीएम अस्पताल में इलाजरत है।

    सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि आकाश और उसके साथी दशरथ शुक्ला ने हरेराम सिंह और उनके बेटे हरीश सिंह के घर 10 अक्टूबर को फायरिंग की थी। इसका कारण रंगदारी की मांग और बदले की भावना थी। गिरोह ने रांची से हथियार मंगाने के लिए सुजीत सिन्हा, उसकी पत्नी रिया सिन्हा और बबलू खान की मदद ली थी।

    पुलिस ने बताया कि दुबई से जुड़े गैंगस्टर प्रिंस खान के इशारे पर गिरोह ने 1 करोड़ रुपए की रंगदारी वसूली की योजना बनाई थी। पैसे न मिलने पर लगातार रेकी की गई और 10 अक्टूबर की सुबह हरेराम सिंह के घर फायरिंग की गई।

    इससे पहले 23 अक्टूबर को बुंडू पुलिस ने दशरथ शुक्ला को तीन पिस्तौल और कई गोलियों के साथ गिरफ्तार किया था। आकाश सिंह और रवि महानंद की गिरफ्तारी के बाद गिरोह की गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ा और पुलिस ने बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया।

    अंतरराज्यीय गिरोह अपराध की साजिश अपराधियों पर कार्रवाई अपराधी गिरफ्तारी आकाश सिंह गिरफ्तार झारखंड अपराध टाटा स्टील क्वार्टर पुलिस कार्रवाई पुलिस मुठभेड़ प्रिंस खान रंगदारी गिरोह सिदगोड़ा थाना सुजीत सिन्हा हरेराम सिंह फायरिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleश्रेयस अय्यर की चोट के बाद पहली सोशल मीडिया पोस्ट…जानें क्या
    Next Article चाईबासा में नो एंट्री विरोध प्रदर्शन : पुलिस पर पथराव के आरोप में 16 गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.