Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Oct, 2025 ♦ 9:04 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गुमला»आंजन धाम टोल नाका पर अवैध वसूली का आरोप, स्थानीय लोगों में बढ़ा आक्रोश
    गुमला

    आंजन धाम टोल नाका पर अवैध वसूली का आरोप, स्थानीय लोगों में बढ़ा आक्रोश

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurOctober 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आंजन धाम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gumla : गुमला-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-43) स्थित आंजन धाम टोल प्लाजा एक बार फिर विवादों में है। स्थानीय लोगों ने टोल कर्मियों पर अवैध वसूली और मनमानी का गंभीर आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि टोल प्लाजा पर आने-जाने वाले ग्रामीणों से अब जबरन पैसे लिए जा रहे हैं, जबकि पहले एनएचएआई के निर्देश पर उन्हें आधार कार्ड दिखाकर नि:शुल्क आवागमन की अनुमति दी गई थी।

    पास बनवाने के नाम पर वसूले जा रहे ₹340

    बुधवार को एक स्थानीय राजगीर ने बताया कि जब वह रांची जा रहा था, तब टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मी ने उससे ‘पास बनवाने’ के नाम पर ₹340 प्रति माह देने की मांग की। कर्मी ने बताया कि यह पास सिर्फ एक महीने के लिए मान्य होगा। ऐसे में जो लोग हर महीने रांची आते-जाते हैं, उन्हें कुछ राहत जरूर मिलेगी, लेकिन जो व्यक्ति महीने में केवल एक या दो बार ही रांची जाता है, उन्हें भी पूरा ₹340 चुकाना पड़ रहा है।

    पहले भी हुआ था विरोध

    कुछ माह पहले भी टोल कर्मियों द्वारा स्थानीय लोगों से जबरन वसूली किए जाने की शिकायतें सामने आई थीं। उस समय जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया था और हाई वोल्टेज ड्रामा भी हुआ था। इसके बाद एनएचएआई (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के अधिकारियों के साथ बैठक कर यह निर्णय लिया गया था कि स्थानीय लोगों को केवल आधार कार्ड दिखाकर टोल से मुक्त किया जाएगा।

    फिर शुरू हुई मनमानी

    लेकिन अब वही समस्या दोबारा सिर उठा चुकी है। कई लोगों ने बताया कि उनकी गाड़ियों से पैसे काटे जा रहे हैं, जबकि वे इसी क्षेत्र के निवासी हैं। टोलकर्मी अब स्थानीय लोगों से भी पास बनवाने की बात कह रहे हैं। इससे लोगों में गहरा असंतोष और नाराजगी फैल गई है।

    सोशल मीडिया पर भी हो रही चर्चा

    गुमला के विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में टोल कर्मियों की मनमानी की चर्चाएं जोरों पर हैं। लोग वीडियो और फोटो साझा कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    लोगों में फूट सकता है आक्रोश

    स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर टोल प्रबंधन ने जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। लोगों का कहना है कि यह शोषण बंद नहीं हुआ तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

    Also Read : चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ को लेकर अलर्ट मोड में रांची नगर निगम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    Allegations of illegal collection at Anjan Dham toll naka increase anger among locals आंजन धाम आंजन धाम टोल नाका पर अवैध वसूली का आरोप स्थानीय लोगों में बढ़ा आक्रोश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमधुकम तालाब हादसा : महुआ माजी पहुंची पीड़ित परिवार के घर, मुआवजा राशि दिलाने का दिया भरोसा
    Next Article रसेल वाइपर की फुफकार ने उड़ाये होश, फिर पहुंची वन विभाग की टीम और…

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में सोना सस्ता, चांदी महंगी : खरीदारी से पहले जरूर चेक करें आज के ताजा रेट

    October 30, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार में 20 सालों का बदलाव : नीतीश ने गिनाए विकास के बड़े काम, कहा- हम जो कहते हैं, पूरा करते हैं

    October 30, 2025
    झारखंड

    झारखंड में तूफान ‘मोंथा’ का कहर : भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ ठंड की दस्तक

    October 30, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में सोना सस्ता, चांदी महंगी : खरीदारी से पहले जरूर चेक करें आज के ताजा रेट

    October 30, 2025

    बिहार में 20 सालों का बदलाव : नीतीश ने गिनाए विकास के बड़े काम, कहा- हम जो कहते हैं, पूरा करते हैं

    October 30, 2025

    झारखंड में तूफान ‘मोंथा’ का कहर : भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ ठंड की दस्तक

    October 30, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 30 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 30, 2025

    कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के चार गुर्गे धराये, लेवी के लिए राजधर साइडिंग और NTPC में भी की थी फा’यरिंग

    October 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.