Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Oct, 2025 ♦ 1:54 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»छठ के बाद गंदगी से जूझ रहा मुजफ्फरपुर, सड़कों पर 100 टन से ज्यादा कचरा फैला
    बिहार

    छठ के बाद गंदगी से जूझ रहा मुजफ्फरपुर, सड़कों पर 100 टन से ज्यादा कचरा फैला

    Kajal KumariBy Kajal KumariOctober 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मुजफ्फरपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : छठ महापर्व की समाप्ति के बाद मुजफ्फरपुर शहर गंदगी से जूझ रहा है। शहर की सड़कों पर 100 टन से अधिक कचरा जमा हो गया है। मंगलवार सुबह से सफाई और कचरा उठाव का काम पूरी तरह बंद है। वजह यह है कि 700 से अधिक सफाईकर्मी, जिन्होंने त्योहार के दौरान विशेष ड्यूटी की थी, अब सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं।

    सफाईकर्मियों की छुट्टी के कारण मुख्य सड़कों से लेकर गली-मोहल्लों तक कचरे के ढेर लग गए हैं। अखाड़ा घाट रोड, जवाहरलाल रोड, इमलीचट्टी चौराहा और ब्रह्मपुरा-जूरन छपरा रोड जैसे व्यस्त इलाकों में बदबू फैल गई है। इस कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। सफाई शाखा के एक अधिकारी के मुताबिक, “कर्मियों ने लगातार घाटों और कृत्रिम तालाबों की सफाई में काम किया, जिससे थकान के कारण उन्हें अवकाश लेना पड़ा।” वहीं नगर निगम ने दावा किया है कि रात से सफाई और कचरा उठाव का कार्य दोबारा शुरू किया जाएगा। हालांकि, निगम का कहना है कि स्थिति सामान्य होने में एक से दो दिन का समय लग सकता है, क्योंकि बुधवार को भी कई कर्मियों के अनुपस्थित रहने की संभावना है।

    उधर, स्थानीय लोगों में गुस्सा है। इमलीचट्टी के एक व्यापारी ने कहा, “छठ की खुशियां तो खत्म हो गईं, अब चारों ओर गंदगी ही गंदगी है।” ब्रह्मपुरा की महिलाओं ने बताया कि कचरे के ढेरों से मच्छर और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। नगर निगम आयुक्त ने स्थिति को स्वीकार करते हुए बताया कि अतिरिक्त वाहनों और कर्मचारियों की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि घाटों से निकले कचरे को प्राथमिकता से हटाया जाएगा। हालांकि, पिछले अनुभवों को देखते हुए स्थानीय लोग निगम के आश्वासनों पर भरोसा करने से कतरा रहे हैं।

    Also Read : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राफेल लड़ाकू विमान में भरेंगी उड़ान

    Muzaffarpur grapples with filth after Chhath with over 100 tonnes of garbage strewn across the streets. छठ के बाद गंदगी से जूझ रहा मुजफ्फरपुर सड़कों पर 100 टन से ज्यादा कचरा फैला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राफेल लड़ाकू विमान में भरेंगी उड़ान
    Next Article गाज़ा में युद्धविराम के बावजूद हवाई हमले, 30 लोगों की मौ’त

    Related Posts

    बिहार

    महावीर मंदिर में लौट रहा श्रवण कुमार पुरस्कार, आवेदन की अंतिम तिथि 29 नवंबर

    October 31, 2025
    बिहार

    पटना में 2 नवंबर को पीएम मोदी का रोड शो, अगले दिन कटिहार में चुनावी सभा

    October 31, 2025
    बिहार

    पटना नगर निगम के तीन कर्मचारी बर्खास्त, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन

    October 31, 2025
    Latest Posts

    हजारीबाग में राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस ने आयोजित की शपथ और एकता मैराथन

    October 31, 2025

    महावीर मंदिर में लौट रहा श्रवण कुमार पुरस्कार, आवेदन की अंतिम तिथि 29 नवंबर

    October 31, 2025

    खाटू श्याम जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं के लिए चलेगी विशेष ट्रेन

    October 31, 2025

    झारखंड के 14 जांबाजों को मिला बड़ा सम्मान, पांच खूंखार इनामी नक्सलियों का किया था खात्मा

    October 31, 2025

    रांची को मिल सकता है नई वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा

    October 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.