Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 May, 2026 ♦ 5:01 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोडरमा»रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए वृद्ध, मौके पर मौ’त
    कोडरमा

    रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए वृद्ध, मौके पर मौ’त

    Team JoharBy Team JoharOctober 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रेलवे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के मोरियांवा गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के निवासी परमेश्वर साव (70 वर्ष) की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार, परमेश्वर साव रोज की तरह सुबह शौच के लिए घर से निकले थे। इस दौरान वे कोडरमा–गिरिडीह रेलखंड पार कर दूसरी ओर गए। शौच के बाद लौटते समय दिल्ली–गोड्डा एक्सप्रेस (14050) वहां से गुजर रही थी। ट्रेन चालक ने उन्हें देखकर लगातार हॉर्न बजाया, लेकिन वृद्ध को कम सुनाई देने के कारण वे आवाज नहीं सुन पाए। जब तक उन्होंने ट्रेन को देखा, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और वे ट्रेन की चपेट में आ गए।

    हादसे के बाद ट्रेन कुछ देर के लिए रुकी रही और चालक ने रेलवे अधिकारियों को सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव को ट्रैक से उठाकर घर लाया गया, जहां पूरे परिवार में मातम का माहौल है।

    गांव के लोगों ने बताया कि परमेश्वर साव गांव के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति थे और रोज सुबह टहलने तथा शौच के लिए उसी रास्ते से जाया करते थे। ग्रामीणों ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

    Also Read : कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पत्नी मायके में

    Also Read :  गवर्नर गंगवार ने सीएम हेमंत से की मुलाकात, बेटे के आशीर्वाद समारोह में आने का दिया न्यौता

    Also Read :  छठ की छुट्टी में घर आया था IRB जवान, अचानक गोली चला ओर…

    मौके पर मौत रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए वृद्ध
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पत्नी मायके में
    Next Article भाई-बहन की सड़क हादसे में मौ’त, दंपती गंभीर रूप से घायल

    Related Posts

    कोर्ट की खबरें

    फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट सख्त, JPSC से जवाब तलब

    May 6, 2026
    चतरा

    चतरा में नशे के नेटवर्क पर प्रहार, ब्राउन शुगर सप्लाई करते 5 युवक धराए

    May 6, 2026
    झारखंड

    IIM Ranchi में रिकॉर्ड प्लेसमेंट, MBA छात्र को 52.50 लाख और EMBA में 1.2 करोड़ का मिला पैकेज

    May 6, 2026
    Latest Posts

    फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट सख्त, JPSC से जवाब तलब

    May 6, 2026

    चतरा में नशे के नेटवर्क पर प्रहार, ब्राउन शुगर सप्लाई करते 5 युवक धराए

    May 6, 2026

    IIM Ranchi में रिकॉर्ड प्लेसमेंट, MBA छात्र को 52.50 लाख और EMBA में 1.2 करोड़ का मिला पैकेज

    May 6, 2026

    ट्रेजरी घोटाला फोडर स्कैम से भी बड़ा, BJP ने की CBI-ED जांच की मांग

    May 6, 2026

    बिहार कैबिनेट में नया चेहरा: निशांत की एंट्री पक्की, JDU ने सौंपी नामों की सूची

    May 6, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.