Ranchi : केंद्र की प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) ने झारखंड में 10 साल पूरे कर लिए। 21 अक्टूबर 2025 तक राज्य में 2,43,343 घर स्वीकृत हुए, जिनमें 1,63,140 घर पूरे होकर लाभार्थियों को सौंपे जा चुके हैं। कुल 12,379.83 करोड़ रुपये का निवेश 54 शहरी क्षेत्रों में हुआ। अभी 21,932 घर निर्माणाधीन हैं।
रांची में सबसे ज्यादा फायदा
- रांची नगर निगम : 33,875 घर स्वीकृत, 19,178 पूरे
- गोमिया पंचायत : केवल 1 घर स्वीकृत
योजना जून 2015 में शुरू हुई थी। अधिकांश घर महिला के नाम या संयुक्त नाम पर बने, जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला। गरीब परिवारों को पक्का घर मिलने से स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के अवसर बेहतर हुए। प्रशासन का दावा है कि यह योजना शहरी गरीबों के लिए सम्मानजनक जीवन का आधार बनी है।
Also Read : छठ व्रतियों की सुविधा के लिए 538 चेंजिंग रूम तैयार

Also Read : झारखंड में 3000 शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोकी, संघ ने किया विरोध
Also Read : ट्रंप का कनाडा पर गुस्सा, 10% टैरिफ और बढ़ाया
Also Read : छठ महापर्व पर मौसम का हाल : खरना के दिन झारखंड में बादल और हल्की बारिश की संभावना
Also Read : छठ महापर्व का दूसरा दिन : खरना पूजा के साथ शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास
Also Read : छठ पर्व पर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने किए विशेष प्रबंध

