Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»युवती को झांसे में लेकर वायरल कर दिया प्राइवेट फोट-वीडियो, आरोपी दानिश गिरफ्तार
    झारखंड

    युवती को झांसे में लेकर वायरल कर दिया प्राइवेट फोट-वीडियो, आरोपी दानिश गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharOctober 24, 2025Updated:October 24, 2025No Comments2 Mins Read112
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र में एक युवती को प्रेम संबंध का झांसा देकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। मानगो ओल्ड पुरूलिया रोड निवासी दानिस अंसारी ने युवती से नजदीकी बढ़ाकर उसका विश्वास जीता और इसी दौरान उसका अश्लील फोटो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। बाद में उन्हीं तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर उसने युवती से मोटी रकम की मांग शुरू कर दी।

    पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने 18 अक्टूबर को फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद भी वह युवती को लगातार धमकाता रहा कि अगर रकम नहीं दी गई तो और फोटो और वीडियो सार्वजनिक कर देगा। लगातार धमकियों से परेशान युवती ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई और एमजीएम थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दानिस अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।

    जांच के दौरान एक अन्य युवक नासिश अंसारी का नाम भी सामने आया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर तकनीकी जांच के लिए भेजा गया है ताकि फोटो वायरल करने और धमकी देने से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए जा सकें।

    थाना प्रभारी के अनुसार, यह मामला साइबर अपराध और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने से संबंधित है, इसलिए आरोपी पर आईटी एक्ट, ब्लैकमेलिंग और महिला शोषण की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के मामलों में तुरंत थाने में शिकायत करें और किसी भी धमकी या ब्लैकमेलिंग के आगे न झुकें। परिवार और समाज से भी आग्रह किया गया है कि ऐसे कठिन समय में पीड़िता का साथ दें और उसे न्याय दिलाने में मदद करें।

    blackmailing cyber crime jamshedpur jharkhand crime news MGM police social media
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखिड़की तोड़ घर में घुसे चोर, फिर उड़ा ले गये कैश और जेवरात
    Next Article रांची में छठ की तैयारियां अंतिम चरण में, मंत्री सुदिव्य कुमार ने घाटों का किया निरीक्षण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    Latest Posts

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.