Jamshedpur : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे एक लोडेड ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसा गोलमुरी से साकची जाने वाले मार्ग पर एनएमएल क्वार्टर के पास हुआ।
तेज रफ्तार से हुआ हादसा
स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रेलर तेज रफ्तार में था। चालक का वाहन पर नियंत्रण खोने से ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ गया। सुबह के समय सड़क पर यातायात कम होने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और न ही कोई घायल हुआ।
पुलिस ने बहाल किया यातायात
सूचना मिलते ही गोलमुरी पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से ट्रेलर को हटाया गया। कुछ देर के लिए अफरा-तफरी रही, लेकिन जल्द यातायात सामान्य हो गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Also Raed : आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बस में लगी आ’ग, 12 की मौ’त, राष्ट्रपति ने जताया शोक
Also Raed : हजारीबाग पुलिस ने नशे के धंधेबाजों को दी बड़ी चोट, चार तस्कर गिरफ्तार
Also Raed : झारखंड में 29 अक्टूबर तक बारिश की संभावना, कई जगहों पर रहेगा कोहरा
Also Raed : अपनी ही बाइक में पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस… जानें क्यों
Also Raed : पाकिस्तान से हथियार मंगा रहे गैंगस्टर, सीएम कराएं उच्चस्तरीय जांच : बाबूलाल
Also Raed : डीसी ने पदाधिकारी के साथ छठ घाटों का किया निरीक्षण, व्यवस्था बहाल करने का दिया निर्देश
Also Raed : जमशेदपुर में ट्रेन हादसे में बुजुर्ग की मौत, परिवार में मातम…

