Jamshedpur: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एग्रिको स्थित अपने आवास पर पूरे परिवार के साथ पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान से गोवर्धन पूजा संपन्न की। पूजा के दौरान उन्होंने गौरा-गौरी एवं गोवर्धन पर्वत की पूजा-अर्चना की और गौमाता को खिचड़ी व गुड़ का भोग अर्पित किया।
इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी रुक्मिणी देवी, पुत्र ललित दास, पुत्रवधु एवं भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू भी उपस्थित रहीं। परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर भक्ति भाव से गौसेवा की और लोक परंपरा तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया।
पूजा के पश्चात रघुवर दास ने समस्त झारखंडवासियों को गोवर्धन पूजा, सोहराय और बांदना पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ये पर्व हमारी समृद्ध लोक आस्था, आदिवासी संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण की भावना से जुड़े हैं। ऐसे पर्व समाज में एकता, प्रेम और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

Also read: रांची में शुरू हो रही चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, छह देशों के एथलीट दिखाएंगे दम
Also read:रघुवर दास ने राज्य सरकार पर लगाया आरोप, कहा: सरकार कमीशन और करप्शन में डूबी…
Also read:ट्रेन में पूर्व राज्यपाल रघुवर दास और मंत्री दीपिका पांडे सिंह की हुई मुलाकात