Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 May, 2026 ♦ 11:53 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»घाटशिला उपचुनाव : 17 प्रत्याशी दावेदारी के लिए तैयार, दाखिल किया नामांकन
    जमशेदपुर

    घाटशिला उपचुनाव : 17 प्रत्याशी दावेदारी के लिए तैयार, दाखिल किया नामांकन

    Team JoharBy Team JoharOctober 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: जिले की घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी दिन-ब-दिन बढती जा रही है। उपचुनाव में मंगलवार काे नामांकन की तिथि समाप्‍त हो गई। इस दौरान अब तक कुल 17 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। इनमें राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के उम्मीदवारों के साथ-साथ कई निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में उतरे हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में प्रमुख दलों से भाजपा की ओर से बाबूलाल सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से सोमेश चंद्र सोरेन शामिल हैं। इसके अलावा पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) ने पार्वती हांसदा को मैदान में उतारा है, जबकि भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) से पंचानन सोरेन और आपकी विकास पार्टी से दुखीराम मार्डी चुनाव लड़ रहे हैं।

    इन दलों के अलावा बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं। इनमें परमेश्वर टुडू, श्रीलाल किस्कू, मनसा राम हांसदा, नारायण सिंह, विकास हेम्ब्रम, मालती टुडू, बसंत कुमार तोपनो, मनोज कुमार सिंह, विक्रम किस्कु, और रामकृष्ण कांति माहली के नाम शामिल हैं। वहीं जेएलकेएम (झारखंड लोक कल्‍यण मोर्चा) से रामदास मुर्मू और राष्ट्रीय सनातन पार्टी से मंगल मुर्मू ने नामांकन किया है।

    उल्‍लेखनीय है कि घाटशिला विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति (अजजा) वर्ग के लिए आरक्षित है। चुनाव आयोग की अधिसूचना के अनुसार, नामांकन पत्रों की जांच निर्धारित तिथि पर की जाएगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि के बाद ही प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ उत्साहपूर्वक नामांकन केंद्र पहुंचे, हालांकि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात था।

    News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनंजय और अजीत महतो का नाम आंदोलनकारियों की सूची में शामिल करे झारखंड सरकार : देवेंद्रनाथ महतो
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 22 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रेड रिबन बांध युवा अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, बोले- सम्मान और सुरक्षित माहौल हमारा अधिकार

    May 11, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा के युवाओं ने किया रक्तदान, स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ाया उत्साह

    May 11, 2026
    जमशेदपुर

    हाई टेंशन तार की चपेट में झुलसे नाबालिग की इलाज के दौरान मौ’त

    May 11, 2026
    Latest Posts

    रेड रिबन बांध युवा अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, बोले- सम्मान और सुरक्षित माहौल हमारा अधिकार

    May 11, 2026

    जामताड़ा के युवाओं ने किया रक्तदान, स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ाया उत्साह

    May 11, 2026

    हाई टेंशन तार की चपेट में झुलसे नाबालिग की इलाज के दौरान मौ’त

    May 11, 2026

    झारखंड ट्रेजरी घोटाला में भाजपा ने सरकार को घेरा, सीबीआई जांच और श्वेत पत्र जारी करने की मांग

    May 11, 2026

    हजारीबाग में यात्रियों से भरी ई-रिक्शा बरवां नदी में गिरी, 8 घायल

    May 11, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.