Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Oct, 2025 ♦ 10:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार चुनाव 2025 : महागठबंधन में सीट बंटवारे की घोषणा न होने से फ्रेंडली फाइट, 11 सीटों पर दो उम्मीदवार
    बिहार

    बिहार चुनाव 2025 : महागठबंधन में सीट बंटवारे की घोषणा न होने से फ्रेंडली फाइट, 11 सीटों पर दो उम्मीदवार

    Kajal KumariBy Kajal KumariOctober 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महागठबंधन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का 11 नवंबर को होगा। महागठबंधन के सभी दलों ने सीट बंटवारे की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फिर भी सभी पार्टियों ने उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी। राजद ने 143, कांग्रेस ने 60, भाकपा-माले ने 20, वीआईपी ने 15, सीपीआई ने 9, सीपीएम ने 4 और आईआईपी ने 3 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। कुल 254 सीटों पर उम्मीदवार हैं। इससे 11 सीटों पर फ्रेंडली फाइट की स्थिति बन गई है। हालांकि, कुछ सीटों से नामांकन वापस भी लिए जा रहे हैं।

    नामांकन वापसी के उदाहरण

    लालगंज में कांग्रेस उम्मीदवार आदित्य राजा ने राजद की शिवानी शुक्ला के खिलाफ नामांकन वापस ले लिया। गौड़ाबौराम में वीआईपी उम्मीदवार के नामांकन के बाद राजद ने अपना उम्मीदवार हटा दिया।

    ये हैं फ्रेंडली फाइट वाली सीटें

    महागठबंधन के घटक दलों के उम्मीदवार इन सीटों पर एक-दूसरे को चुनौती दे रहे हैं :

    • कहलगांव: राजद के रजनीश यादव बनाम कांग्रेस के प्रवीण कुशवाहा।
    • गौड़ाबौराम: राजद के अफजल अली खान बनाम वीआईपी के संतोष सहनी (मुकेश सहनी के भाई)। राजद ने नामांकन रद्द करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुई।
    • बछवाड़ा: कांग्रेस के प्रकाश दास बनाम सीपीआई के अवधेश कुमार राय।
    • बिहारशरीफ: कांग्रेस के उमैर खान बनाम सीपीआई के शिव प्रसाद यादव।
    • राजपाकर: कांग्रेस की प्रतिमा कुमारी बनाम सीपीआई के मोहित पासवान।
    • वैशाली: राजद के अजय कुशवाहा बनाम कांग्रेस के संजीव सिंह।
    • बाबूबरही: राजद के अरुण कुशवाहा बनाम वीआईपी के बिंदु गुलाब यादव।
    • नरकटियागंज: कांग्रेस के दीपक यादव बनाम राजद के शाश्वत केदार पांडेय।
    • चैनपुर: राजद के ब्रज किशोर बिंद बनाम वीआईपी के बालगोविंद बिंद।
    • बेलदौर: कांग्रेस के मिथिलेश निषाद बनाम आईआईपी के अनीष चौहान।
    • करगहर: कांग्रेस के संतोष मिश्रा बनाम सीपीआई के महेंद्र प्रसाद गुप्ता।
    • बगावत: रितु जायसवाल निर्दलीय मैदान में

    महागठबंधन में टिकट न मिलने से नाराज कई उम्मीदवारों ने बगावत की। इनमें प्रमुख नाम है रितु जायसवाल का। 2020 में राजद टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं रितु का इस बार टिकट कट गया। इसलिए उन्होंने निर्दलीय नामांकन भरा।

    पप्पू यादव की अपील : गठबंधन तोड़ दो

    महागठबंधन में दरार पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद से गठबंधन धर्म निभाने की अपील की। उन्होंने कहा, “12 सीटों पर दो उम्मीदवार उतारना गठबंधन की एकता के खिलाफ है। टिकट बंटवारा गलत हुआ। गठबंधन को कमजोर किया जा रहा है। कांग्रेस को फैसला लेना चाहिए। गठबंधन तोड़ देना चाहिए।”

    दिलीप जायसवाल का तंज : मतदाता सब देख रहे

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “महागठबंधन आज तक सीट बंटवारा नहीं कर पाया। कई सीटों पर उसके उम्मीदवार एक-दूसरे से लड़ रहे हैं। टिकटों की खरीद-फरोख्त हो रही है। बिहार के मतदाता सब देख रहे हैं। ऐसे में महागठबंधन सरकार कैसे चलाएगा?”

    11 सीटों पर दो उम्मीदवार Bihar Elections 2025: No seat-sharing announcement in the Grand Alliance has led to a friendly fight with two candidates contesting 11 seats. बिहार चुनाव 2025 : महागठबंधन में सीट बंटवारे की घोषणा न होने से फ्रेंडली फाइट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिवाली की रात छिन्नमस्तिका मंदिर का दिखा अद्भुत नजारा
    Next Article पुलिस संस्मरण दिवस पर याद किए गए शहीद जवान, IG-SP ने दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    बिहार

    मुजफ्फरपुर में नीतीश कुमार का हमला- राजद के दौर में था भय, हमारे शासन में है भरोसा

    October 21, 2025
    बिहार

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार गाड़ी ने दो लोगों को मारी टक्कर, फिर…

    October 21, 2025
    बिहार

    राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर पर छापेमारी… जानें क्यों

    October 21, 2025
    Latest Posts

    घाटशिला उपचुनाव : 17 प्रत्याशी दावेदारी के लिए तैयार, दाखिल किया नामांकन

    October 21, 2025

    धनंजय और अजीत महतो का नाम आंदोलनकारियों की सूची में शामिल करे झारखंड सरकार : देवेंद्रनाथ महतो

    October 21, 2025

    पाकुड़ में DC ने किया जनता दरबार का आयोजन, कहा: समस्याओं का होगा त्वरित समाधान…

    October 21, 2025

    डोरंडा काली पूजा समारोह का रक्षा राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन, बोले- यह सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक

    October 21, 2025

    मुजफ्फरपुर में नीतीश कुमार का हमला- राजद के दौर में था भय, हमारे शासन में है भरोसा

    October 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.