Ranchi : रांची के कांके थाना क्षेत्र के चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय नाग की हत्या मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में प्रशांत कुमार सिंह, मुठभेड़ में घायल अभिषेक सिंह और हरेन्द्र सिंह शामिल है।
गिरफ्तार आरोपी अभिषेक सिंह के पास से एक पिस्टल, एक जिन्दा गोली, छह खोखा, चार मिसफायर गोली, एक मारूती सुजूकी कार, दो मोबाईल फोन बरामद किया गया है। जबकि गिरफ्तार आरोपित हरेन्द्र सिंह के पास से एक देशी कट्टा, दो पिस्टल, 26 गोली, एक रायफल,दो मोबाईल फोन, दो लाख चार हजार पांच सौ रुपये नकद, एक इनोवा कार बरामद किया गया है। इस बात का खुलासा ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने किया।
ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने सोमवार को मीडिया को बताया कि 18 अक्टूबर की रात सूचना प्राप्त हुई कि कांके रोड स्थित सेफ चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय कुमार नाग को तीन अपराधियों ने उनके रेस्टोरेंट में गोली मारकर हत्या कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। उन्हाेंने बताया कि मामले के अनुसंधान के कम में यह बात प्रकाश में आई है कि उक्त आराेपिताें ने वेज बिरयानी का आर्डर दिया था, लेकिन वेज बिरयानी में चिकेन का छोटा हड्डी मिलने के कारण उक्त आराेपिताें ने सेफ चौपाटी के मालिक विजय कुमार नाग की गोली मारकर हत्या कर दी।
एसपी ने बताया कि मामले में प्रशांत कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अन्य आरोपितों के नाम पुलिस को बताया। जांच के क्रम में 19 अक्टूबर की रात गुप्त सूचना मिली कि घटना में शामिल अभिषेक सिंह अपनी गर्भवती पत्नी से मिलने के लिए अपनी गाड़ी से रांची आ रहा है। सूचना के बाद अभिषेक सिंह की गिरफ्तारी के लिए सीनियर डीएसपी अमर कुमार पांडेय की देखरेख में आईटीबीपी कैम्प के पास एंटी काइम चेकिंग लगाया गया।

एंटी काइम चेकिंग के दौरान रातू थाना प्रभारी ने अभिषेक सिंह के वाहन का चेरी मनातु रोड में पीछा किये जाने की सूचना कांके थाना प्रभारी को दी। सूचना मिलते ही कांके थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ निकल पड़े और चेरी मनातु रोड पर गाड़ियों की चेकिंग शुरु की। इस कम में सफेद रंग की कार काफी तेजी से आती हुई दिखाई दी, जिसे रोकने का ईशारा किया गया। लेकिन कार चालक कार को मोड़ने का प्रयास किया। पुलिस टीम से स्वयं को घिरा देख वाहन से निकलकर पुलिस बल को लक्षित कर लगातार फायरिंग करने लगा। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ एवं जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अपराधी अभिषेक सिंह घायल हो गया। अभिषेक के दोनो पैर में गोली लगी थी। इसके पास से हथियार सहित अन्य सामान बरामद किया गया। अभिषेक सिंह को ईलाज के लिए रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एसपी ने बताया कि पूछताछ में अभिषेक ने हथियार के बारे में बताया कि हरेन्द्र सिंह के जरिये हथियार उपलब्ध कराया गया है। उसके कारोबार में शामिल सभी आरोपी घटना में शामिल है। इसके बाद हरेन्द्र को पिठौरिया थाना प्रभारी ने पतरातु घाटी में एंटी एंटी काइम चेकिंग के दौरान पकड़ा। एसपी ने बताया कि मामले में एक आरोपित अमित ठाकुर फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
Also Read : JMM नहीं लड़ेगा बिहार विस चुनाव, राजद-कांग्रेस को भुगतना होगा परिणाम : मंत्री सुदिव्य