Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Oct, 2025 ♦ 4:32 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»दिवाली पर मौसम का बदलेगा मिजाज, झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना
    झारखंड

    दिवाली पर मौसम का बदलेगा मिजाज, झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना

    Sneha KumariBy Sneha KumariOctober 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दिवाली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : देशभर में दिवाली की धूम मची हुई है, लेकिन इस बीच मौसम अपना रंग बदल सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने झारखंड के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की है। बताया गया है कि 20 और 21 अक्टूबर को दक्षिण और पश्चिमी झारखंड के जिलों जैसे पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पलामू, गढ़वा, चतरा और लोहरदगा  में हल्की बारिश हो सकती है।

    इसके साथ ही मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि दिवाली से लेकर भाई दूज तक मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल सकता है।

    रांची में दिवाली पर रहेगा साफ मौसम

    राजधानी रांची की बात करें तो यहां दिवाली के दिन मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप खिली रहेगी। शाम होते-होते ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे हल्की गुलाबी ठंड का एहसास होगा। आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जो 21 अक्टूबर को डिप्रेशन में बदल सकता है और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा। इसका असर दिवाली से ही झारखंड के दक्षिणी हिस्सों में दिखने लगेगा।

    उत्तर और दक्षिण भारत में अलग मौसम

    मॉनसून की विदाई के बाद उत्तर भारत के राज्यों  दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा  में हल्की धुंध छाई रह सकती है, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। दूसरी ओर, दक्षिण भारत के कई हिस्सों जैसे आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में भारी बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है।

    दिवाली के त्योहार पर लोग जहां रोशनी और खुशियों की तैयारी में जुटे हैं, वहीं मौसम की इस करवट पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं। अगर बारिश होती है तो त्योहार की रौनक पर थोड़ा असर पड़ सकता है, खासकर झारखंड और दक्षिण भारत में।

     

    उत्तर भारत मौसम झारखंड मौसम डिप्रेशन दक्षिण भारत बारिश दिवाली 2025 दीपावली बारिश बंगाल की खाड़ी बारिश की चेतावनी भारत मौसम समाचार मौसम विभाग अपडेट रांची मौसम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदीपों का पर्व दीपावली आज, देशभर में हर्षोल्लास का माहौल

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    दीपों का पर्व दीपावली आज, देशभर में हर्षोल्लास का माहौल

    October 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    चौपाटी संचालक की ह’त्या करने वाले अपराधी की रांची पुलिस से मु’ठभेड़, दो गो’ली लगी पैर में

    October 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी, रांची की 3.88 लाख महिलाओं के खाते में 97 करोड़ ट्रांसफर

    October 19, 2025
    Latest Posts

    दिवाली पर मौसम का बदलेगा मिजाज, झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना

    October 20, 2025

    दीपों का पर्व दीपावली आज, देशभर में हर्षोल्लास का माहौल

    October 20, 2025

    चौपाटी संचालक की ह’त्या करने वाले अपराधी की रांची पुलिस से मु’ठभेड़, दो गो’ली लगी पैर में

    October 20, 2025

    मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी, रांची की 3.88 लाख महिलाओं के खाते में 97 करोड़ ट्रांसफर

    October 19, 2025

    रांची में 7.5 लाख का ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, सासाराम का ‘मौसाजी’ करता है माल सप्लाई

    October 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.