Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»JMM ने तोड़ा महागठबंधन से नाता, 6 सीटों पर अकेले उतरेगा मैदान में…
    जोहार ब्रेकिंग

    JMM ने तोड़ा महागठबंधन से नाता, 6 सीटों पर अकेले उतरेगा मैदान में…

    Team JoharBy Team JoharOctober 18, 2025Updated:October 18, 2025No Comments2 Mins Read168
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शनिवार को बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा फैसला किया है। पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि झामुमो इस बार बिहार की छह सीटों पर स्वतंत्र रूप से अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने बताया कि इस निर्णय को धनतेरस के शुभ अवसर पर लिया गया है। चुनाव लड़ने वाली सीटें हैं — चकाई, धमदाहा, कटोरिया, मनिहारी, जमुई और पीरपैंती।

    सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि गठबंधन दलों, विशेषकर राजद और कांग्रेस से सीटों को लेकर बातचीत हुई थी, लेकिन झामुमो को प्राथमिकता नहीं दी गई। इस वजह से पार्टी ने अब अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

    गठबंधन की समीक्षा का संकेत देते हुए उन्होंने कहा, “हम अब लगातार समझौते की राजनीति नहीं करेंगे। झारखंड में भी हम गठबंधन की समीक्षा करेंगे। हम सबकुछ बर्दाश्त कर सकते हैं, लेकिन अपने आत्मसम्मान पर समझौता नहीं करेंगे।” उनके इस बयान से यह साफ संकेत मिलता है कि भविष्य में महागठबंधन में खटास पैदा हो सकती है।

    साथ ही, प्रेस वार्ता में झामुमो ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इसमें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन के नाम भी शामिल हैं। पार्टी ने यह सूची चुनाव आयोग को भेज दी है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, “बिहार चुनाव अब बहुपक्षीय होगा और हमारी कोशिश होगी कि सभी छह उम्मीदवार जीत दर्ज करें।”

    Also read:जमशेदपुर आम बगान में पटाखा दुकानों की जांच, अग्निशमन विभाग ने दिए सख्त निर्देश…

    Also read:होटल और लॉज में नगर निगम की छापेमारी, पांच प्रतिष्ठानों पर ठोका जुर्माना

    Also read:JMM 15 अक्टूबर को घोषित करेगा घाटशिला उपचुनाव उम्मीदवार का नाम…

    Also read:ग्राम प्रधानों ने स्वास्थ्य मंत्री को याद दिलाया वादा, दस हजार मासिक सम्मान राशि और बाइक देने की मांग

    bihar elections Jharkhand Mukti Morcha Jmm Mahagathbandhan Politics
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रेन की चपेट में आने से महिला और दो मवेशियों की दर्दनाक मौ’त
    Next Article जहां-तहां से बाइक चोरी कर खपा देता था औने-पौने दाम में, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    LGBTQ समाज का हिस्सा, उन्हें सम्मान और समान स्थान मिलना चाहिए: मोहन भागवत

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    Latest Posts

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026

    LGBTQ समाज का हिस्सा, उन्हें सम्मान और समान स्थान मिलना चाहिए: मोहन भागवत

    July 27, 2026

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.