Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सीमेंट व्यवसायी के घर नकाबपोश लुटेरों ने बोला धावा, 6 लाख नकद और जेवरात लूट हुए फरार
    झारखंड

    सीमेंट व्यवसायी के घर नकाबपोश लुटेरों ने बोला धावा, 6 लाख नकद और जेवरात लूट हुए फरार

    Team JoharBy Team JoharOctober 18, 2025Updated:October 18, 2025No Comments2 Mins Read10
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : जिले में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला बरकट्ठा के गोरहर थाना क्षेत्र का है, जहां बीती रात नकाबपोश अपराधियों ने एक सीमेंट व्यवसायी के घर और दुकान में धावा बोल दिया।

    कैसे हुई वारदात

    जानकारी के मुताबिक, ‘सूर्यकुंड ट्रेडर्स’ के मालिक सुनील कुमार पांडेय को अपराधियों ने उनके बेटे के साथ बंधक बना लिया और मारपीट की। लुटेरे दुकान के ऊपरी मंजिल में ले जाकर उन्हें हथियार के बल पर हाथ-पैर बांधकर पीटा और उनके बेटे सुमित पांडेय को भी बंदूक की बट से घायल कर दिया।

    इसके बाद अपराधी घर में घुस गए और वहां से लगभग 6 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी फरार हो गए।

    पुलिस प्रशासन मौके पर

    घटना की सूचना मिलते ही बरही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, बरकट्ठा अंचल निरीक्षक इमदाद अंसारी और गोरहर थाना प्रभारी नीतीश कुमार मौके पर पहुंचे। घायल परिवार का इलाज बरकट्ठा सीएचसी में कराया गया।

    पुलिस कर रही जांच

    एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बताया कि यह एक गंभीर मामला है और पुलिस टीम जांच में जुटी है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अपराधियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    पूर्व विधायक और पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव ने घटना पर दुख जताया है और कहा कि पुलिस को जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

    Also Read : झाड़ियों में रोता-बिलखता मिला नवजात बच्चा, दंपती ने लिया गोद

     

    6 लाख रुपये लूट गोरहर थाना घटना जेवरात चोरी झारखंड क्राइम अपडेट दुकान में डकैती नकाबपोश अपराधी पुलिस जांच जारी पूर्व विधायक जानकी यादव बयान बरकट्ठा अपराध बरही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल सीमेंट व्यवसायी लूट सीसीटीवी फुटेज जांच सुनील कुमार पांडेय हमला सुमित पांडेय घायल हजारीबाग अपराध न्यूज़ हजारीबाग डकैती हजारीबाग ब्रेकिंग न्यूज हजारीबाग में कानून व्यवस्था हजारीबाग में लूटपाट हथियार से हमला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझाड़ियों में रोता-बिलखता मिला नवजात बच्चा, दंपती ने लिया गोद
    Next Article एरिया कमांडर सुनील की साथी नक्सलियों से अपील- हथियार छोड़ जनता के बीच लौटें

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.