Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Oct, 2025 ♦ 7:52 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में सर्दी का आगाज : धनतेरस पर सुहाना मौसम, दीपावली पर हल्की बारिश संभव
    झारखंड

    झारखंड में सर्दी का आगाज : धनतेरस पर सुहाना मौसम, दीपावली पर हल्की बारिश संभव

    Kajal KumariBy Kajal KumariOctober 18, 2025Updated:October 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में इस बार सर्दी जोरदार रंग दिखाने वाली है। अक्टूबर के दूसरे हफ्ते से ही सुबह और शाम को ठंडक बढ़ने लगी है। रांची, बोकारो और गिरिडीह जैसे जिलों में लोग हल्के स्वेटर और जैकेट पहनने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, ला नीना के प्रभाव से इस बार सामान्य से अधिक ठंड पड़ने की संभावना है।

    तापमान में 2 डिग्री की गिरावट

    पिछले 24 घंटों में झारखंड के अधिकतम तापमान में औसतन 2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। लातेहार में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि रांची, खूंटी और धनबाद में रात का तापमान 18 डिग्री के आसपास रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नवंबर के पहले हफ्ते से ठंड शुरू होगी और दूसरे हफ्ते से यह कांपने लायक हो सकती है।

    धनतेरस पर साफ रहेगा मौसम

    मौसम विभाग के अनुसार 18 अक्टूबर को धनतेरस के दिन मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। बारिश या घने बादलों की कोई संभावना नहीं है। लोग बिना किसी परेशानी के बाजारों में खरीदारी कर सकेंगे। हालांकि, शाम को गुलाबी ठंड महसूस हो सकती है, इसलिए हल्के गर्म कपड़ों का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

    दीपावली पर हल्की बारिश की संभावना

    20 अक्टूबर को दीपावली के दिन पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसांवा जैसे दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इन इलाकों में गरज के साथ बादल छा सकते हैं। बाकी जिलों में आसमान हल्के बादलों से घिरा रहेगा, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा।

    छठ के बाद बढ़ेगी ठंड

    मौसम विभाग का अनुमान है कि छठ पर्व के बाद झारखंड में ठंड अपना पूरा असर दिखाएगी। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण सुबह-शाम कोहरा छाने लगेगा और तापमान में तेज गिरावट होगी। लोगों को सर्दी के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।

    Also Read : इप्सोवा दिवाली मेले में झूमे बच्चे, गूंजा संगीत और थिरके लोक कलाकार

    light rain possible on Diwali Winter begins in Jharkhand: Pleasant weather on Dhanteras झारखंड में सर्दी का आगाज : धनतेरस पर सुहावना मौसम दीपावली पर हल्की बारिश संभव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 18 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article धनतेरस का बाजार गुलजार, रांची में बर्तन से लेकर 2 करोड़ की कार तक खरीद रहे लोग

    Related Posts

    जमशेदपुर

    20 लाख की डकैती मामले का खुलासा, पांच कुख्यात पुलिस की गिरफ्त में

    October 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झामुमो पर भाजपा का तंज, प्रतुल बोले- बड़े बेआबरू होकर तेरे कूचे से निकले हम

    October 18, 2025
    झारखंड

    धनतेरस पर बर्तन दुकानों में खरीदारी की रौनक, बाजारों में देर रात तक रही चहल-पहल…

    October 18, 2025
    Latest Posts

    20 लाख की डकैती मामले का खुलासा, पांच कुख्यात पुलिस की गिरफ्त में

    October 18, 2025

    झामुमो पर भाजपा का तंज, प्रतुल बोले- बड़े बेआबरू होकर तेरे कूचे से निकले हम

    October 18, 2025

    धनतेरस पर बर्तन दुकानों में खरीदारी की रौनक, बाजारों में देर रात तक रही चहल-पहल…

    October 18, 2025

    जहां-तहां से बाइक चोरी कर खपा देता था औने-पौने दाम में, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

    October 18, 2025

    JMM ने तोड़ा महागठबंधन से नाता, 6 सीटों पर अकेले उतरेगा मैदान में…

    October 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.