Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची: एसएसपी ने बालमित्र थाना का किया उद्घाटन, बच्चों की होगी काउंसलिंग
    झारखंड

    रांची: एसएसपी ने बालमित्र थाना का किया उद्घाटन, बच्चों की होगी काउंसलिंग

    Team JoharBy Team JoharOctober 22, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची: बच्चों को अपराधिक प्रवृत्ति से बचाने और अपराध की तरफ झुकाव रखने वाले बच्चों को काउंसलिंग कर उन्हें सही रास्ते पर लाने के लिए रांची के कोतवाली थाने में मॉडर्न बालमित्र थाने की शुरूआत की गई है। इस बालमित्र थाने को बच्चों के अनुकूल बनाया गया है, पूरे थाना परिसर को कार्टून के जरिये सजाया गया है। साथ ही बच्चों को लेकर बने कानून की जानकारी भी दीवारों पर लिखी गई है।

    बालमित्र थाने का उद्घाटन करने के बाद रांची के सीनियर एसपी सुरेंद्र झा ने बताया कि अपराध की राह पर चलने को आतुर हो रहे बच्चों को सुधार कर उन्हें मुख्य धारा से जोड़ा जाना है। बाल मित्र थाने का उद्देश्य बच्चों को अपराध की श्रेणी से भी अलग रखा जाएगा। बाल मित्र थानों में बच्चों की काउंसलिंग भी होगी। यहां बच्चों को घर जैसा माहौल मिलेगा। जिससे बच्चा अपने साथ हुई अन्याय या दुख तकलीफ बिना किसी घबराहट से बता सकेंगे और यहां उनकी हर मुश्किलों का पूरा हल किया जाएगा।

    बाल मित्र थाने में चाइल्ड फ्रेंडली माहौल, पुलिसवाले लिबास में रहेंगे, साथ ही आॅन कॉल काउंसलर भी उपलब्ध रहेंगे। पूछताछ या काउंसलिंग के समय बच्चे से साथ अनावश्यक लोग नहीं रहेंगे। स्वास्थ्य, मनोरंजन की भी व्यवस्था रहेगी, बाल मित्र थाने में बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड से संबंधित पद धारकों का नंबर भी अंकित किया गया है। ‘बचपन बचाओ आंदोलन’ के अंतर्गत यह पुलिस स्टेशन तैयार किए गए हैं। इस पुलिस स्टेशन में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बच्चों को तय समय में इंसाफ मिले सके।

    आमतौर पर बाल मजदूरी या फिर मानव तस्करों के चुंगल से छुड़ाए गए बच्चों को सीधे सीडब्ल्यूसी या फिर थाने ले जाया जाता है। लेकिन अब वैसे बच्चों को बालमित्र थाना लाया जाएगा और उन्हें वहां परिवार जैसे माहौल में काउंसलिंग कर एक-दो दिनों बाद आश्रय गृह भेजा जाएगा।

    क्या होगा थाना का कार्य

    अनजाने में चोरी करने वाले बच्चे को दो से तीन बार समझाया जाएगा।
    इसके बावजूद नहीं मानने पर केस होगा और बाल अपराधी को जूवेनाइल जस्टिस बोर्ड के निर्णय के बाद बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।
    केस के अनुसंधानकर्ता इस तरह केस डायरी लिखेंगे कि बाल अपराधी को कम से कम दिनों के लिए सजा हो।
    शोषण के शिकार बच्चों को दिया जाएगा घर जैसा माहौल।

    Jharkhand news Latest news Online news Ssp
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्गा षष्ठी पर किया बंगाल चुनाव का शंखनाद, पूजा की दी बधाई
    Next Article दुर्गा पूजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, पंडालों के आसपास खाद्य पदार्थों की होगी जांच

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026
    क्राइम

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.