Jamtara : ग्राम प्रधान के बीच बाइक वितरण प्रक्रिया शीघ्र शुरू हो तथा ग्राम प्रधान एवं इसके परंपरागत सहयोगी की मासिक सम्मान राशि बढाकर क्रमशः दस हजार और पांच हजार रुपए की जाय। इसी मांग को लेकर ग्राम प्रधान संघ के जिला शिष्टमंडल ने झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति सह स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी से मुलाकात कर वार्ता किया। जिला अध्यक्ष अजीत दुबे, जिला महामंत्री शिवलाल मुर्मू, प्रमंडलीय प्रवक्ता सह महासचिव अरविंद कुमार के नेतृत्व में मंत्री से लंबी वार्ता हुई।
शिष्टमंडल ने मंत्री को याद दिलाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व आपके द्वारा नगर भवन में जिला स्तरीय ग्राम प्रधान का सम्मेलन आयोजन कर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो की उपस्थिति में आप दोनों ने ग्राम प्रधान से कहा चुनाव में मेरी सरकार बनाएं ग्राम प्रधान को10000 तथा ग्राम प्रधान के सहयोगी परंपरागत प्रतिनिधि को 5000 हजार मासिक सम्मान राशि देने का काम करेंगे।
यह भी आश्वासन दिए थे कि चुनाव के बाद ग्राम प्रधान के बीच बाइक वितरण भव्य कार्यक्रम में किया जाएगा। अब आप चुनाव भी जीत गए आपका सरकार भी गठित हो गया आप स्वयं झारखंड सरकार के मंत्री पद पर आसीन है उक्त दोनों कार्य शीघ्र किया जाए। मौके पर मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने शिष्टमंडल को अस्वस्थ करते हुए कहा गांव की विकास ग्राम सभा पर निर्भर है और ग्राम सभा का अध्यक्ष ग्राम प्रधान है। निश्चित ही सम्मान राशि में बढ़ोतरी व प्रधान के बीच बाइक वितरण का कार्य होगा। इन दोनों समस्याओं के निदान को लेकर राजस्व मंत्री से प्रधान संघ के शिष्ट मंडल की वार्ता मेरी उपस्थिति में शीघ्र होगा।

इसके बाद तिथि निर्धारण कर भव्य समारोह में लंबित सम्मान राशि का भुगतान एवं बाइक वितरण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा। मौके पर प्रधान संघ के अभय कुमार पांडे, मो. मंसूर, रफीक अंसारी, मुस्ताक अंसारी, हेमन मुर्मू, मुलेस्वर मरांडी, भुवनेश्वर हंसदा, सत्यनारायण तिवारी, गणेश मुर्मू आदि कई ग्राम प्रधान संघ के प्रतिनिधि मौजूद थे।
Also read:तेज रफ्तार कार ने बाइक और साइकिल सवार को मारी टक्कर , दो गंभीर रूप से घायल