Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Oct, 2025 ♦ 10:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जदयू ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, 44 नामों की घोषणा, गोपाल मंडल का कटा टिकट
    जोहार ब्रेकिंग

    जदयू ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, 44 नामों की घोषणा, गोपाल मंडल का कटा टिकट

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurOctober 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जदयू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 44 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। सबसे बड़ी चर्चा गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल का टिकट कटने को लेकर है। सीएम हाउस के सामने हाल ही में प्रदर्शन करने वाले गोपाल मंडल की जगह पार्टी ने इस बार बुलो मंडल को उम्मीदवार बनाया है।

    सामाजिक संतुलन पर जोर

    जदयू ने अपने प्रत्याशियों की सूची में सामाजिक समीकरणों का खास ध्यान रखा है। पार्टी के अब तक घोषित कुल 101 उम्मीदवारों में —

    • पिछड़ा वर्ग से 37 प्रत्याशी,
    • अति पिछड़ा वर्ग से 22 प्रत्याशी,
    • सामान्य वर्ग से 22 प्रत्याशी,
    • अनुसूचित जाति से 15 प्रत्याशी,
    • अल्पसंख्यक वर्ग से 4 प्रत्याशी,
    • और अनुसूचित जनजाति से 1 प्रत्याशी शामिल हैं।

    पार्टी ने इस बार 13 महिलाओं को भी टिकट दिया है। वहीं जातिगत आधार पर देखें तो जदयू ने

    • कुशवाहा समाज से 13,
    • कुर्मी समाज से 12,
    • राजपूत समाज से 10,
    • भूमिहार समाज से 9,
    • यादव और धानुक समाज से 8-8 प्रत्याशियों को मौका दिया है।

    दिग्गजों को फिर मिला मौका

    दूसरी सूची में कई मौजूदा मंत्री और वरिष्ठ नेता दोबारा मैदान में उतरे हैं। इनमें विजेंद्र यादव, लेशी सिंह, शीला मंडल, कलाधर मंडल और सुमित सिंह के नाम प्रमुख हैं।

    सहयोगी दलों की सीटों पर भी उतारे उम्मीदवार

    जदयू ने उन सीटों पर भी प्रत्याशी उतारे हैं, जिनके लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खाते में जाने की संभावना जताई जा रही थी। इनमें सबसे अहम है कदवा विधानसभा सीट, जहां से पार्टी ने पूर्व सांसद दुलाल चंद गोस्वामी को टिकट दिया है।

    राजद छोड़ने वालों को भी मिला इनाम

    हाल ही में राजद छोड़कर जदयू में शामिल हुईं पूर्व मंत्री राजवल्लभ यादव की पत्नी और वर्तमान विधायक विभा देवी को नवादा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा चकाई सीट से निर्दलीय विधायक और मंत्री सुमित सिंह को फिर से जदयू ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

    Also Read : बिहार विधानसभा 2025 : JDU ने जारी की 57 उम्मीदवारों की पहली सूची

    44 names announced 44 नामों की घोषणा Gopal Mandal's ticket cancelled JDU releases second list of candidates गोपाल मंडल का कटा टिकट जदयू ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर
    Next Article दुमका में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध पटाखा दुकान सील

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    घाटशिला उपचुनाव में हेमंत सोरेन के साथ 40 स्टार प्रचारक करेंगे प्रचार, पार्टी ने EC से मांगी अनुमति

    October 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग पुलिस ने महज दो घंटे में किया वैन लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार

    October 16, 2025
    गिरिडीह

    आदिवासी समाज ने निकाली जन आक्रोश रैली, निशा भगत ने कहा– हम अपनी अस्मिता की लड़ाई लड़ रहे

    October 16, 2025
    Latest Posts

    घाटशिला उपचुनाव में हेमंत सोरेन के साथ 40 स्टार प्रचारक करेंगे प्रचार, पार्टी ने EC से मांगी अनुमति

    October 16, 2025

    सहकारी समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ के समान हैं, इन्हें सशक्त करने की जरूरत : उपायुक्त

    October 16, 2025

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया दावा, बिहार में इस बार नहीं बनेगी एनडीए की सरकार

    October 16, 2025

    हजारीबाग पुलिस ने महज दो घंटे में किया वैन लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार

    October 16, 2025

    हथियार से डरा कर युवती का यौन शोषण, आरोपी हुआ गिरफ्तार…

    October 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.