Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 4:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को किया तलब, कोरोना को लेकर फैल रहे भ्रम की ली जानकारी
    झारखंड

    राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को किया तलब, कोरोना को लेकर फैल रहे भ्रम की ली जानकारी

    Team JoharBy Team JoharOctober 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी को तलब कर राज्य में कोरोना संक्रमण और बचाव को लेकर फैल रहे भ्रम की स्थिति की जानकारी ली। राज्यपाल ने इस बात को लेकर चिंता जाहिर की है कि बहुत से लोग ऐसा भ्रम पाल चुके हैं कि झारखंड से कोरोना समाप्त हो गया है, जबकि सच यह है कि हर दिन लोग संक्रमित हो रहे हैं और लोगों की जान भी जा रही है। बहुत से लोग मास्क का उपयोग नहीं कर रहे हैं। सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमें नागरिकों को समझाना होगा कि जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आती, तब तक परहेज ही इसका उपचार है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव से व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने को कहा है।

    राज्यपाल ने प्रधान सचिव से गोड्डा में कार्यरत डॉक्टर विजय कृष्ण श्रीवास्तव के संदेहास्पद मृत्यु के संबंध में भी चर्चा की।उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मी को ससमय वेतन न मिलना न्यायसंगत नहीं है, वर्तमान में देश की जनता इन कोरोना योद्धाओं के साथ है, उनके उत्साह को बढ़ा रही है और उनके प्रति अपना आभार प्रकट कर रही है, फिर भी ऐसे समय में एक डॉक्टर की संदेहास्पद मृत्यु का एक बड़ा कारण आर्थिक तंगी होना अत्यन्त संवेदनहीन है। उन्होंने इस दिशा में संवेदनशीलता से ध्यान देने को कहा है।

    प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए किए जा रहे उपाय और हालिया व्यवस्था की पूरी जानकारी राज्यपाल को दी। जागरूकता अभियान के बाबत राज्यपाल के सुझावों पर अभिलंब अमल करने का भरोसा दिलाया। 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री ने देश के नाम अपने संबोधन में देश की जनता से आग्रह किया था कि अभी कोरोना वायरस है, इसलिए हर मोर्चे पर सावधानी बरतने की जरूरत है, अगर ऐसा नहीं हुआ तो हालात बद से बदतर हो सकते हैं।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिम्स के जूनियर चिकित्सकों की गुंडागर्दी, एक व्यक्ति की बुरी तरह सड़क पर की पिटाई
    Next Article बिहार की खुशहाली के लिए मोदी और नीतीश सरकार ने मिलकर काम किया : राजनाथ

    Related Posts

    झारखंड

    BREAKING : भारी बारिश को लेकर 19 जून को बंद रहेंगे रांची के सभी स्कूल

    June 18, 2025
    झारखंड

    राजधानी में मूसलाधार बारिश को लेकर प्रशासन ने कई विभाग को दिये अहम निर्देश

    June 18, 2025
    चतरा

    चतरा में अफीम तस्करों को तगड़ा झटका, माल के साथ एक गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    BREAKING : भारी बारिश को लेकर 19 जून को बंद रहेंगे रांची के सभी स्कूल

    June 18, 2025

    राजधानी में मूसलाधार बारिश को लेकर प्रशासन ने कई विभाग को दिये अहम निर्देश

    June 18, 2025

    चतरा में अफीम तस्करों को तगड़ा झटका, माल के साथ एक गिरफ्तार

    June 18, 2025

    10 जुलाई को रांची में होगी पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

    June 18, 2025

    भू-अर्जन कार्यालय में निगरानी विभाग की छापेमारी, कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.