Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Oct, 2025 ♦ 12:07 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची»RPF की “ऑपरेशन डिग्निटी” ने मिला दिया बिछड़ी पत्नी और बेटे को
    रांची

    RPF की “ऑपरेशन डिग्निटी” ने मिला दिया बिछड़ी पत्नी और बेटे को

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaOctober 14, 2025Updated:October 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: रांची मंडल में आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार रेलवे सुरक्षा बल अपनी ड्यूटी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ निभा रही है। 12 अक्टूबर 2025 को रेल मदद के माध्यम से शिकायत मिली कि करतार सिंह, भरतपुर (राजस्थान) निवासी, की पत्नी होलिका और पाँच वर्षीय पुत्र यश गलती से रांची रेलवे स्टेशन पहुँच गए हैं।

    सूचना मिलते ही टीम “मेरी सहेली” ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला और बच्चे को स्टेशन से सुरक्षित बरामद किया और शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी दी। महिला से पूछताछ में पता चला कि वह बुंडू, रांची की मूल निवासी है और लगभग नौ वर्ष पहले परिवार की इच्छा के विरुद्ध राजस्थान में शादी कर वहां रह रही थी। पति द्वारा मायके जाने की अनुमति न मिलने के कारण महिला अपने पुत्र के साथ 10 अक्टूबर को राजस्थान से घर लौट रही थी।

    महिला के पास न मोबाइल था, न किसी परिजन का संपर्क नंबर और न ही यात्रा हेतु धनराशि। रांची सहायक सुरक्षा आयुक्त ए के सिंह को मामले की जानकारी दी गई। उन्होंने महिला और बच्चे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टीम “मेरी सहेली” को सुरक्षित घर पहुँचाने का निर्देश दिया।

    जांच में पता चला कि घर पर फिलहाल कोई परिजन नहीं हैं। टीम “मेरी सहेली” ने जीआरपी रांची और एनजीओ बुंडू के सहयोग से महिला और बच्चे को सुरक्षित रूप से बुंडू थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

    रेलवे सुरक्षा बल रांची की यह पहल मानवता और सुरक्षा के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाती है और पूरे देश के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।

    Bundu Police child safety GRP Ranchi Humanitarian Work Inspiring Initiative My Saheli Team NGO Collaboration Operation Dignity public safety Railway Protection Force ranchi news rescue operation RPF Ranchi Social Service Women Safety
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRPF ने बर्बाद होने से बचा ली 13 नाबालिग लड़कियों की जिंदगी
    Next Article पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने चलाया ‘ऑपरेशन अवैध खनन, आठ हाईवा सहित अन्य वाहन जब्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    NIA की बड़ी कार्रवाई : केरल से दबोचा गया लांजी ब्लास्ट का फरार माओवादी

    October 14, 2025
    झारखंड

    झारखंड के 48 नगर निकायों में चुनाव का रास्ता साफ, पिछड़े वर्गों के आरक्षण पर राज्य सरकार ने लगाई मुहर

    October 14, 2025
    झारखंड

    कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले: सरकारी कर्मियों का डीए बढ़ा, सारंडा को मिला अभ्यारण्य का दर्जा…

    October 14, 2025
    Latest Posts

    NIA की बड़ी कार्रवाई : केरल से दबोचा गया लांजी ब्लास्ट का फरार माओवादी

    October 14, 2025

    झारखंड के 48 नगर निकायों में चुनाव का रास्ता साफ, पिछड़े वर्गों के आरक्षण पर राज्य सरकार ने लगाई मुहर

    October 14, 2025

    कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले: सरकारी कर्मियों का डीए बढ़ा, सारंडा को मिला अभ्यारण्य का दर्जा…

    October 14, 2025

    अरगोड़ा में जुआ खेलते सात गिरफ्तार, 18 बाइक, कार और कैश बरामद

    October 14, 2025

    तीन साइबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, ₹44 हजार कैश, बाइक और मोबाइल जब्त

    October 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.