Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Oct, 2025 ♦ 12:07 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा»पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने चलाया ‘ऑपरेशन अवैध खनन, आठ हाईवा सहित अन्य वाहन जब्त
    चाईबासा

    पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने चलाया ‘ऑपरेशन अवैध खनन, आठ हाईवा सहित अन्य वाहन जब्त

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurOctober 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मधु कोड़ा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा जिले में अवैध लौह अयस्क खनन पर लगाम लगाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने खुद मैदान में उतरकर कार्रवाई की है। सोमवार की देर रात मधु कोड़ा ने बड़ाजामदा क्षेत्र में अचानक छापेमारी कर लौह अयस्क लदे आठ हाईवा ट्रक, एक जेसीबी और एक लोडर मशीन जब्त कर नोवामुंडी पुलिस को सुपुर्द किया। इस दौरान 10 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री की इस कार्रवाई से प्रशासन और खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। कोड़ा ने बताया कि लंबे समय से बड़ाजामदा इलाके में लौह अयस्क का अवैध खनन और परिवहन खुलेआम चल रहा था, लेकिन प्रशासन और पुलिस मूकदर्शक बने हुए थे। उन्होंने कहा कि “जब पुलिस-प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा था, तब मुझे खुद कदम उठाना पड़ा।

    मधु कोड़ा ने बताया कि जब्त वाहनों में हाईवा जेएच-06 पी 6121, जेएच-05 वाई 6315, ओडी-09 वाई 1950, जेएच-06 जी 3163, जेएच-05 एवाई 8102, ओडी-09 सी 6590, ओडी-09 जी 0280 और जेएच-05 वाई 3702 शामिल हैं। इसके अलावा हिंदुस्तान कंपनी की एक जेसीबी (ओडी-09 वाई 1950) और एक फेलोडर भी जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी वाहनों और युवकों को नोवामुंडी थाना प्रभारी नयन कुमार सिंह को सौंपा गया है। कोड़ा ने कहा कि अवैध खनन के इस धंधे में कई बड़े माफिया, सफेदपोश और तस्कर शामिल हैं, जो बड़ाजामदा से लेकर जमशेदपुर तक सक्रिय हैं।

    पूर्व मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और खनन विभाग पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिले में अवैध खनन रोकने के लिए गठित टास्क फोर्स सिर्फ दिखावा बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि नोवामुंडी पुलिस की नाक के नीचे महीनों से बड़े पैमाने पर अवैध खनन चल रहा है, पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। यह जांच का विषय है। मधु कोड़ा ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध खनन नेटवर्क की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

    Also Read : गढ़वा में ईंट भट्ठे की चिमनी गिरने से बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौ’त, चार घायल

    Former Chief Minister Madhu Koda launched Operation Illegal Mining seizing eight trucks and other vehicles. आठ हाईवा सहित अन्य वाहन जब्त पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने चलाया ‘ऑपरेशन अवैध खनन मधु कोड़ा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRPF की “ऑपरेशन डिग्निटी” ने मिला दिया बिछड़ी पत्नी और बेटे को
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत गढ़ रहा आत्मनिर्भरता की नई परिभाषा : अर्जुन मुंडा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    NIA की बड़ी कार्रवाई : केरल से दबोचा गया लांजी ब्लास्ट का फरार माओवादी

    October 14, 2025
    झारखंड

    झारखंड के 48 नगर निकायों में चुनाव का रास्ता साफ, पिछड़े वर्गों के आरक्षण पर राज्य सरकार ने लगाई मुहर

    October 14, 2025
    झारखंड

    कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले: सरकारी कर्मियों का डीए बढ़ा, सारंडा को मिला अभ्यारण्य का दर्जा…

    October 14, 2025
    Latest Posts

    NIA की बड़ी कार्रवाई : केरल से दबोचा गया लांजी ब्लास्ट का फरार माओवादी

    October 14, 2025

    झारखंड के 48 नगर निकायों में चुनाव का रास्ता साफ, पिछड़े वर्गों के आरक्षण पर राज्य सरकार ने लगाई मुहर

    October 14, 2025

    कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले: सरकारी कर्मियों का डीए बढ़ा, सारंडा को मिला अभ्यारण्य का दर्जा…

    October 14, 2025

    अरगोड़ा में जुआ खेलते सात गिरफ्तार, 18 बाइक, कार और कैश बरामद

    October 14, 2025

    तीन साइबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, ₹44 हजार कैश, बाइक और मोबाइल जब्त

    October 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.