Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Oct, 2025 ♦ 10:49 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»लालू पर लैंड फॉर जॉब स्कैम में सीबीआई की कार्रवाई चिंताजनक : झामुमो
    झारखंड

    लालू पर लैंड फॉर जॉब स्कैम में सीबीआई की कार्रवाई चिंताजनक : झामुमो

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaOctober 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की ओर से जमीन के बदले रेलवे में नौकरी दिलाने संबंधित घोटाले में सीबीआई की चार्चशीट पर, झारखंड मुक्‍ति मोर्चा (झामुमो) के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भटटाचार्य ने सवाल उठाया है।

    उन्‍होंने सोमवार को पार्टी के कैंप कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्त्‍ता में मोर्चा के कार्यालय में कहा है कि आगामी 11 अक्टूबर से बिहार विधानसभा चुनाव शुरू होनेवाला है और चुनाव शुरू होने से महज एक दिन पूर्व की गई यह कार्रवाई राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को जानबूझकर परेशान करने की है।

    उन्होंने कहा कि सीबीआई ने बिहार में सबसे पहले वर्ष 2017 को एक घोटाला ट्रेस किया और बिहार की प्रमुख राजनीतिक राजद दल को घेरा गया। इसमें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार को मुख्य रूप से आरोपित बनाया गया। इस घोटाले में रेलवे के भी कुछ पदाधिकारियों के नाम को जोडा गया और फिर इसपर भाजपा की ओर से एक नैरेटिव चलाते हुए घोटाले को लैंड फॉर जॉब स्कैम का नाम दे दिया गया।

    उन्‍होंने कहा कि सोचने वाली बात है कि राष्ट्रीय एवं अंतर्रराष्ट्रीय स्तर पर बतौर रेलवे मंत्री रहते लालू यादव ने कई बेहतर कार्य किया। इसे देखते हुए लालू यादव के किए कार्यों की राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हुई और कई लोगों ने उनके किए गए कार्यों पर शोध भी किया। बावजूद इसके जानबूझकर लालू यादव के परि‍वार को परेशानी में डाला जा रहा है। रेलवे में हुई नियुक्तियों को लेकर राजद के खिलाफ केस बना दिया जा रहा है जाे गलत है।

    सुप्रियो ने कहा कि मुकदमे महागंठबंधन (झामुमो, राजद, कांग्रेस) का ममेरा, चचेरा, फूफेरा भाई हैं।

    भटटाचार्य ने कहा कि 2025 मई को आईआरसीटीसी केस में जो फाइनल आग्‍युमेंट को सीबीआई ने स्पेशल कोर्ट में समाप्त कर दी और सोमवार को चार्जशीट प्वॉइंट किया गया। उन्‍होंने कहा कि बिहार चुनाव में कार्यक्रम घोषित होने और आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद इस मामले में कार्रवाई यह दर्शाती है कि सीबीआई की कार्रवाई सही नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के मुख्य चुनाव आयुक्त बहुत ज्ञानी हैं। चुनाव आयुक्त को समझना चाहिए कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है जिसके अपने कार्य क्षेत्र और अधिकार हैं। ऐसे में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद इस तरह की कार्रवाई फैसला आना चिंताजनक है। उन्‍होंने कहा कि यह बिहार महागंठबंधन और इसके राजद के साथ अन्याय है।

    Newe news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रिंस खान गिरोह के 12 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बम बरामद
    Next Article घाटशिला उपचुनाव : भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, केंद्रीय से लेकर राज्य के दिग्गज नेता मैदान में…

    Related Posts

    चाईबासा

    सारंडा जंगल में नक्सलियों का एक और उत्पात : एयरटेल टावर में लगाई आ’ग, पर्चा भी छोड़ा

    October 14, 2025
    झारखंड

    झारखंड में मॉनसून की विदाई, ठंड ने दी दस्तक, कुछ ट्रेनें रद्द

    October 14, 2025
    झारखंड

    रांची में कई थानेदारों और ओपी प्रभारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    October 14, 2025
    Latest Posts

    सारंडा जंगल में नक्सलियों का एक और उत्पात : एयरटेल टावर में लगाई आ’ग, पर्चा भी छोड़ा

    October 14, 2025

    LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का IPO शेयर बाजार में धमाकेदार लिस्टिंग, 51% प्रीमियम पर खुला, निवेशकों को पहले दिन 575 रुपये का मुनाफा

    October 14, 2025

    जम्मू-कश्मीर में दो आतंकी ढेर, बॉर्डर पार कर घुसने की कर रहे थे कोशिश

    October 14, 2025

    सोने-चांदी के दामों में फिर तेजी, धनतेरस पर 1,30,000 तक पहुंचने की उम्मीद

    October 14, 2025

    झारखंड में मॉनसून की विदाई, ठंड ने दी दस्तक, कुछ ट्रेनें रद्द

    October 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.