Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Oct, 2025 ♦ 2:09 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार चुनाव से पहले लालू परिवार पर बड़ा डिसिजन : IRCTC होटल घोटाला मामले में फैसला आज
    ट्रेंडिंग

    बिहार चुनाव से पहले लालू परिवार पर बड़ा डिसिजन : IRCTC होटल घोटाला मामले में फैसला आज

    Kajal KumariBy Kajal KumariOctober 13, 2025Updated:October 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट सोमवार को IRCTC होटल भ्रष्टाचार मामले में बड़ा फैसला सुनाएगी। कोर्ट तय करेगी कि पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और अन्य 14 आरोपियों पर मुकदमा चलेगा या नहीं। कोर्ट ने सभी आरोपियों को आज व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है। इसके लिए लालू परिवार रविवार को ही दिल्ली पहुंच चुका है।

    क्या है IRCTC होटल घोटाला मामला?

    यह मामला 2004-2009 का है, जब लालू प्रसाद रेल मंत्री थे। सीबीआई के अनुसार, भारतीय रेलवे की कंपनी IRCTC के रांची और पुरी के दो होटलों के रखरखाव और संचालन के ठेकों में भारी अनियमितताएं हुईं। आरोप है कि इन ठेकों के बदले लालू परिवार से जुड़ी एक बेनामी कंपनी ‘डेवलपर्स होटल प्राइवेट लिमिटेड’ को फायदा पहुंचाया गया। यह कंपनी वीजारिया ग्रुप से जुड़ी थी, जिसने लालू परिवार की कंपनी को पटना में तीन एकड़ कीमती जमीन बहुत कम दाम पर दी।

    सीबीआई की जांच और छापेमारी

    सीबीआई ने 7 जुलाई 2017 को इस मामले में FIR दर्ज की थी। इसके बाद पटना, दिल्ली, रांची और गुरुग्राम में लालू परिवार और उनके सहयोगियों के 12 ठिकानों पर छापेमारी हुई। FIR में लालू, राबड़ी, तेजस्वी, IRCTC के तत्कालीन निदेशक, होटल कंपनियों के अधिकारी और कुछ निजी व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया। सीबीआई का दावा है कि दस्तावेज, गवाहों के बयान और बैंक लेनदेन से साबित होता है कि ठेकों में जानबूझकर गड़बड़ी की गई और बदले में जमीन का सौदा हुआ। एजेंसी ने भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश की धाराओं के तहत मुकदमा चलाने की मांग की है।

    लालू परिवार का जवाब : ‘राजनीतिक साजिश’

    लालू प्रसाद और उनके परिवार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है। उनके वकील का कहना है कि कोई ठोस सबूत नहीं है और न ही किसी नियम के उल्लंघन का प्रमाण मिला है। उन्होंने कहा कि यह मामला पुरानी राजनीतिक दुश्मनी और चुनाव से पहले लालू परिवार की छवि खराब करने की कोशिश है।

    बिहार चुनाव पर असर की आशंका

    यह फैसला बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान आ रहा है, जब नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। तेजस्वी यादव महागठबंधन के प्रमुख चेहरा हैं। अगर कोर्ट का फैसला उनके खिलाफ जाता है, तो यह विपक्ष के लिए बड़ा झटका होगा और चुनावी समीकरण बदल सकते हैं। वहीं, अगर लालू परिवार को राहत मिलती है, तो यह महागठबंधन का हौसला बढ़ाएगा।

    सबकी नजर कोर्ट पर

    सभी की निगाहें अब राउज एवेन्यू कोर्ट पर टिकी हैं। सोमवार का फैसला न केवल कानूनी रूप से अहम होगा, बल्कि बिहार की सियासत की दिशा भी तय कर सकता है।

    Also Read : जनसुराज पार्टी आज जारी करेगी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, 100 से ज्यादा नाम होंगे शामिल

    Big decision on Lalu family before Bihar elections: Court to pronounce verdict today in IRCTC hotel scam case बिहार चुनाव से पहले लालू परिवार पर बड़ा फैसला : IRCTC होटल घोटाला मामले में आज कोर्ट सुनाएगा फैसला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत VS वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट: चौथे दिन का खेल शुरू, वेस्टइंडीज पर पारी की हार का खतरा बरकरार
    Next Article अरुण सिन्हा नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, कुम्हरार सीट पर बढ़ी सियासी हलचल

    Related Posts

    खेल

    बिहार रणजी ट्रॉफी 2025-26 : साकिबुल गनी बने कप्तान, पटना में 15 अक्टूबर से शुरू होंगे मुकाबले

    October 13, 2025
    झारखंड

    झारखंड कैबिनेट बैठक की तारीख बदली : 16 की जगह अब इस दिन होगी, महत्वपूर्ण फैसलों की उम्मीद

    October 13, 2025
    ट्रेंडिंग

    पवन सिंह की पत्नी ज्योति इस सीट से लड़ेंगी निर्दलीय चुनाव

    October 13, 2025
    Latest Posts

    दक्षिण अफ्रीका में पायलट ट्रेनिंग के दौरान विमान हादसे में झारखंड के युवक की मौ’त

    October 13, 2025

    बिहार रणजी ट्रॉफी 2025-26 : साकिबुल गनी बने कप्तान, पटना में 15 अक्टूबर से शुरू होंगे मुकाबले

    October 13, 2025

    हजारीबाग में नक्सलियों के ठिकाने से भारी हथियार बरामद

    October 13, 2025

    झारखंड कैबिनेट बैठक की तारीख बदली : 16 की जगह अब इस दिन होगी, महत्वपूर्ण फैसलों की उम्मीद

    October 13, 2025

    जमशेदपुर में भाजपा-जदयू ने किया जनसंपर्क अभियान, घर-घर जाकर सुनी लोगों की समस्याएं

    October 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.