Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी एक्शन में, मेडिकल स्टोर्स पर किया औचक जांच…
    झारखंड

    रांची में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी एक्शन में, मेडिकल स्टोर्स पर किया औचक जांच…

    Team JoharBy Team JoharOctober 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी शुक्रवार को अचानक निरीक्षण पर निकले। मध्य प्रदेश और गुजरात में कफ सिरप से बच्चों की मौत की घटनाओं के बाद झारखंड सरकार ने एहतियातन तीन कफ सिरप — कोल्ड्रिफ, रेस्पिफ्रेश टीआर और रिलीफ — की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी है।

    इसी क्रम में मंत्री डॉ. अंसारी ने राजधानी के अल्बर्ट एक्का चौक स्थित जय हिंद फार्मा मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्टोर में मौजूद दवाओं का स्टॉक जांचा और खासतौर पर प्रतिबंधित सिरप की उपलब्धता की जानकारी ली।

    निरीक्षण के दौरान मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि राज्य में किसी भी मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित सिरप की बिक्री नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “जो भी दुकान इन बैन सिरप्स की बिक्री करते पकड़ी जाएगी, उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।”

    मंत्री ने जनता से भी अपील की कि यदि कहीं प्रतिबंधित या नकली दवाएं बेची जा रही हों, तो इसकी सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दें। उन्होंने कहा कि हानिकारक दवाओं से लोगों का जीवन खतरे में पड़ सकता है और सरकार इस पर सख्त रुख अपनाए हुए है।

    डॉ. अंसारी ने बताया कि राज्यभर में इस तरह के निरीक्षण अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि दवा बाजार में केवल सुरक्षित और मानक उत्पाद ही उपलब्ध रहें।

    Also read:रांची का युवक बिहार में खपाने जा रहा था शराब, कोडरमा पुलिस ने चेकपोस्ट पर दबोचा

    Cough Syrup Ban Drug Safety Health Minister Irfan Ansari Jharkhand Health department Medicine Inspection Pharma Store Public Health ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल, आपातकालीन तैयारी का अभ्यास
    Next Article मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने राज्यपाल से की मुलाकात, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026
    Latest Posts

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026

    पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे राशन, वितरण व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सचिव

    June 11, 2026

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.