Jamshedpur : जमशेदपुर के दलमा वन्य प्राणी अभयारण्य की पालतू हथिनी रजनी का 16वां जन्मदिन मंगलवार को मनाया गया। इस खास मौके पर रजनी के लिए 16 पाउंड का केक तैयार किया गया, जिसे रजनी ने खुद काटा।
इस मौके पर इचागढ़ विधायक सविता महतो, डीएफओ सबा आलम अंसारी, और कई अधिकारी मौजूद रहे। दलमा के मुख्य द्वार और पूरे क्षेत्र को गुब्बारों से सजाया गया। आसपास के स्कूलों के बच्चों ने भी रैली निकाली।
वन विभाग ने बताया कि रजनी को 16 साल पहले घायल अवस्था में पीलीद गांव के पास पाया गया था। तभी से हर साल 7 अक्टूबर को उसका जन्मदिन मनाया जाता है।

अब रजनी दलमा की पहचान बन चुकी है और लोगों के बीच उसका भावनात्मक जुड़ाव भी है। यह कार्यक्रम वन्यजीव संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
Also Read : भारत- वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज: दिल्ली टेस्ट से पहले कोच गौतम गंभीर की टीम इंडिया को डिनर पार्टी
Also Read : जमशेदपुर से कोलकाता और भुवनेश्वर के किराए में हुई कटौती, उड़ानों के समय में बदलाव…
Also Read : ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते : हटिया आरपीएफ ने ट्रेन से अकेले सफर कर रहे बच्चे को बचाया
Also Read : झारखंड में अब बिना मान्यता वाले स्कूलों पर कसेगा शिकंजा, सरकार ने बनाए सख्त नियम