Ranchi : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर रांची स्थित बापू वाटिका में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक कल्पना सोरेन समेत कई गणमान्य लोगों ने दोनों महान नेताओं को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जी के प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम” से हुई, जिसे मृणालिनी अखौरी और उनकी टीम ने भावपूर्ण प्रस्तुति के साथ गाया।
राज्यपाल ने किया दोनों नेताओं के योगदान को याद
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री ने देश के लिए जो कार्य किए हैं, वे कभी भुलाए नहीं जा सकते। उन्होंने कहा कि आज भारत तेजी से विकास कर रहा है और इन महान विभूतियों की प्रेरणा से देश दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है।

गांधी जयंती के अवसर पर मोरहाबादी, राँची स्थित बापू वाटिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके प्रिय भजन सुने। बापू के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।#GandhiJayanthi pic.twitter.com/M31tBWnT1o
— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) October 2, 2025
मुख्यमंत्री ने कहा, 2 अक्टूबर इतिहास का सुनहरा दिन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 2 अक्टूबर को ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि यह दिन हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि गांधी और शास्त्री जी के सिद्धांतों ने देश को मजबूत लोकतंत्र का रूप दिया है, जिसकी आज पूरी दुनिया में पहचान है।
रक्षा राज्य मंत्री ने दी विजयादशमी की बधाई, गांधी-शास्त्री को किया नमन
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने विजयादशमी की बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह और भी खास है क्योंकि आज गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती भी है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते अहिंसा, स्वच्छता और एकजुटता पर चलकर भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।
उन्होंने यह भी बताया कि आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूरे हो गए हैं, जो देशभक्ति और सेवा के मूल मंत्र पर कार्य करता है।
गांधी जयंती के अवसर पर बापू वाटिका, मोरहाबादी स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर राज्यपाल श्री @santoshgangwar मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM एवं विधायक श्रीमती @JMMKalpanaSoren ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।#GandhiJayanthi pic.twitter.com/ndKnbwGt1M
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) October 2, 2025
2 अक्टूबर को रांची में श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला। जहां एक ओर विजयादशमी का पर्व मनाया गया, वहीं दूसरी ओर दो महान नेताओं को याद कर पूरा देश गर्व और प्रेरणा से भर गया।
Also Read : दुर्गा पूजा पंडाल में नशे में धुत युवकों का हंगामा, गाड़ियों के शीशे तोड़े