Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Nov, 2025 ♦ 12:47 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»करूर भगदड़ में बड़ा एक्शन, TVK पदाधिकारी और यूट्यूबर गिरफ्तार
    देश

    करूर भगदड़ में बड़ा एक्शन, TVK पदाधिकारी और यूट्यूबर गिरफ्तार

    Sneha KumariBy Sneha KumariSeptember 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    करूर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : तमिलनाडु के करूर में अभिनेता और तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) प्रमुख विजय की रैली के दौरान हुई भगदड़ में अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 18 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं। हादसे के मामले में पुलिस ने करूर पश्चिम जिले के TVK सचिव मथियाझगन को गिरफ्तार किया है।

    न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, पुलिस ने रैली के आयोजन में झंडे और फ्लेक्स लगाने वाले पार्टी कार्यकर्ता पौन राज को भी हिरासत में लिया है। उस पर मथियाझगन को छिपाने का आरोप है।

    इस मामले में चेन्नई पुलिस ने एक यूट्यूबर और पत्रकार फेलिक्स गेराल्ड को भी गिरफ्तार किया है। रैली में भीड़ बेकाबू हो गई थी, जिससे भगदड़ मच गई और कई लोग बेहोश हो गए थे।

    एनडीए का प्रतिनिधिमंडल करेगा दौरा

    हादसे के बाद केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, एल. मुरुगन और तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष ने पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक आठ सदस्यीय जांच प्रतिनिधिमंडल भेजने की घोषणा की है।

    इस प्रतिनिधिमंडल में सांसद अनुराग ठाकुर, तेजस्वी सूर्या, ब्रज लाल, अपराजिता सारंगी, रेखा शर्मा, शिवसेना नेता श्रीकांत शिंदे और टीडीपी से पुट्टा महेश कुमार शामिल हैं। हेमा मालिनी इस समिति की संयोजक होंगी।

    जेपी नड्डा ने मृतकों के प्रति शोक जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

    राज्य सरकार ने बनाई जांच आयोग

    मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने हादसे की जांच के लिए मद्रास हाईकोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश अरुणा जगदीशन की अध्यक्षता में एक सदस्यीय आयोग का गठन किया है।

    निर्मला सीतारमण ने बड़े सार्वजनिक आयोजनों के लिए स्पष्ट एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) बनाने की जरूरत बताई। वहीं, सीएम स्टालिन ने भी कहा कि राजनीतिक और सामाजिक संगठनों को सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए कड़े नियम बनाने चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाएं रोकी जा सकें

    एनडीए प्रतिनिधिमंडल एमके स्टालिन करूर रैली हादसा जेपी नड्डा टीवीके भगदड़ तमिलनाडु राजनीति तमिलनाडु हादसा निर्मला सीतारमण पौन राज गिरफ्तारी फेलिक्स गेराल्ड भगदड़ में मौत मथियाझगन गिरफ्तार विजय रैली हिंदी समाचार हेमा मालिनी समिति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक
    Next Article बिहार के इन नदियों पर बनेंगे तीन नए बराज… जानें

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    देश में 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, 6 सीटों के नतीजे आ चुके

    November 14, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार चुनाव में एनडीए को बड़ी बढ़त, पीएम मोदी आज शाम कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

    November 14, 2025
    देश

    PM मोदी ने जवाहरलाल नेहरू की 125वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

    November 14, 2025
    Latest Posts

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025: एनडीए की ऐतिहासिक जीत, महागठबंधन सिमटा 35 सीटों पर

    November 14, 2025

    नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में झारखंड के रुद्राक्ष शर्मा ने जीता रजत पदक

    November 14, 2025

    गांजा तस्करी पर प्रशासन सख्त, SDO के आदेश पर कई जगह रेड

    November 14, 2025

    दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी, बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत पर जताई खुशी

    November 14, 2025

    मैथिली ठाकुर की अलीनगर से दमदार जीत, भारत में सबसे कम उम्र की बनी विधायक

    November 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.