Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Sep, 2025 ♦ 5:25 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»मिथुन मन्हास बने BCCI के नये अध्यक्ष, चयन समिति में भी बड़े बदलाव
    खेल

    मिथुन मन्हास बने BCCI के नये अध्यक्ष, चयन समिति में भी बड़े बदलाव

    Kajal KumariBy Kajal KumariSeptember 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अध्यक्ष
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : BCCI यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को नया अध्यक्ष मिल गया है। रविवारको हुई एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में मिथुन मन्हास को आधिकारिक तौर पर BCCI का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वह रोजर बिन्नी की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 70 वर्ष की आयु सीमा के कारण समाप्त हुआ।

    केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

    केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर मन्हास को बधाई दी। उन्होंने लिखा, “यह जम्मू-कश्मीर के लिए गर्व का क्षण है। मिथुन मन्हास को BCCI का अध्यक्ष बनाया गया है। मेरे गृह जिले डोडा के लिए यह दिन खास है, जहां पहले किश्तवाड़ की बेटी शीतल विश्व चैंपियन बनीं और अब भद्रवाह के बेटे मिथुन ने यह उपलब्धि हासिल की।”

    किसे मिला कौन सा पद?

    • उपाध्यक्ष : राजीव शुक्ला
    • सचिव : देवजीत सैकिया
    • संयुक्त सचिव : प्रभतेज सिंह भाटिया
    • कोषाध्यक्ष : रघुराम भट्ट
    • एपेक्स काउंसिल मेंबर : जयदेव शाह
    • गवर्निंग काउंसिल मेंबर : अरुण धूमल और एम. खैरुल जमाल मजूमदार

    कौन हैं मिथुन मन्हास?

    मिथुन मन्हास एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व न किया हो, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका नाम शानदार बल्लेबाज के रूप में जाना जाता है। उन्होंने 157 प्रथम श्रेणी मैचों में 27 शतक और 49 अर्धशतक के साथ 9714 रन बनाए। मन्हास ने 2007-08 में दिल्ली को रणजी ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। वह जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) के प्रशासक रहे हैं और आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स, पुणे वॉरियर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी काम कर चुके हैं।

    चयन समिति में बदलाव

    BCCI ने चयन समिति में भी बड़े बदलाव किए हैं। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आरपी सिंह और स्पिनर प्रज्ञान ओझा को राष्ट्रीय चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। ये सुब्रतो बनर्जी और एस शरथ की जगह लेंगे। वहीं, पूर्व महिला क्रिकेटर अमिता शर्मा को महिला सीनियर चयन समिति का नया मुख्य चयनकर्ता बनाया गया है, जो नीतू डेविड की जगह लेंगी। सुलक्षणा नाइक और श्रावंती नायडू को भी महिला चयन समिति में शामिल किया गया है।

    नया अध्याय

    मिथुन मन्हास के नेतृत्व में BCCI भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की उम्मीद कर रहा है। उनके प्रशासनिक और क्रिकेट अनुभव को देखते हुए यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है।स्थानीय आक्रोश

    Also Read : निर्वाचन आयोग का बड़ा ऐलान : एक साथ होंगे बिहार विस चुनाव और घाटशिला उपचुनाव

    BCCI gets a new president: Mithun Manhas takes charge BCCI के चयन समिति में भी बड़े बदलाव BCCI को मिला नया अध्यक्ष : मिथुन मन्हास ने संभाला पद major changes in the selection committee as well major changes in the selection committee of BCCI as well Mithun Manhas becomes the new president of BCCI चयन समिति में भी बड़े बदलाव मिथुन मन्हास बने BCCI के नये अध्यक्ष
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर, 4 अक्टूबर को निर्वाचन आयोग का दो दिवसीय दौरा
    Next Article कुख्यात राहुल दुबे बना अमन साहू गैंग का नया सुप्रीमो, गिरोह ने जारी किया प्रेस रिलीज

    Related Posts

    झारखंड

    बिहार भेजी जाती थी बोकारो में बनी अवैध शराब, रेड में छह गिरफ्तार

    September 28, 2025
    झारखंड

    डोरंडा थाना में सांप निकलने से मचा हड़कंप, इंडियन रैट स्नेक को किया गया रेस्क्यू

    September 28, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    कुख्यात राहुल दुबे बना अमन साहू गैंग का नया सुप्रीमो, गिरोह ने जारी किया प्रेस रिलीज

    September 28, 2025
    Latest Posts

    पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में किया रांची के आशीष सत्यव्रत साहू का जिक्र, क्या बोले… जानिये

    September 28, 2025

    श्री महावीर मंडल के संस्थापक स्व. किशोरी सिंह यादव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    September 28, 2025

    बिहार भेजी जाती थी बोकारो में बनी अवैध शराब, रेड में छह गिरफ्तार

    September 28, 2025

    फिर से होगी SSC CGL की परीक्षा, कब और क्यों… जानें

    September 28, 2025

    डोरंडा थाना में सांप निकलने से मचा हड़कंप, इंडियन रैट स्नेक को किया गया रेस्क्यू

    September 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.